Home राजनीति ममता बनर्जी का 21 फरवरी को पंजाब दौरा, करेंगी स्वर्ण मंदिर में पूजा

ममता बनर्जी का 21 फरवरी को पंजाब दौरा, करेंगी स्वर्ण मंदिर में पूजा

by Farha Siddiqui 15 February 2024, 11:09 AM IST (Updated 10 October 2025, 1:52 PM IST)
15 February 2024, 11:09 AM IST (Updated 10 October 2025, 1:52 PM IST)
ममता बनर्जी का 21 फरवरी को पंजाब दौरा, स्वर्ण मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना

15 February 2024

स्वर्ण मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी को पंजाब का दौरा कर सकती हैं। खबर है कि ममता इस दौरे के दौरान दिल्ली और पंजाब के सीएम केजरीवाल और भगवंत मान से मुलाकात कर सकती हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने ये जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 21 फरवरी को पंजाब आने की संभावना है। अपने दौरे में वो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान उनकी दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात की संभावना है।”

ममता की पंजाब की संभावित यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले ममता किसानों को अपना समर्थन दे चुकी हैं। ममता ने दिल्ली मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर हुए हमले की भी जमकर निंदा की थी।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ममता की बैठक को आने वाले लोकसभा चुनाव और विपक्षी गठबंधन बनाने की पृष्ठभूमि में बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?