Home इतिहास ‘टैडी बियर’ से इस दिन हुई थी दुनिया की पहली मुलाकात

‘टैडी बियर’ से इस दिन हुई थी दुनिया की पहली मुलाकात

by Preeti Pal 15 February 2024, 11:08 AM IST (Updated 1 July 2025, 11:57 AM IST)
15 February 2024, 11:08 AM IST (Updated 1 July 2025, 11:57 AM IST)
टैडी बियर से इस दिन हुई थी दुनिया की पहली मुलाकात, जानें टैडी बियर का इतिहास

15 February 2024

जानें ‘टैडी बियर’ का इतिहास, ऐसे पड़ा नाम

अक्सर लोग जिन चीजों को पसंद करते हैं उनका नाम अपने किसी लव-वन के नाम पर रखते हैं। अमेरिका के मॉरिस मिख्टॉम ने 15 फरवरी 1903 के दिन अपने हाथों से बने 2 गोल-मटोल और मासूम से दिखने वाले भालू के सॉफ्ट टॉय मार्किट में उतारे थे। इन्हें ही ‘टैडी’ नाम दिया गया था। इसी समय पहली बार दुनिया की मुलाकात ‘टैडी बियर’ से हुई थी। ये इतने पॉपुलर हुए कि बच्चों से लेकर बड़ों तक का दिल जीत लिया। किसी छोटे बच्चे को गिफ्ट देना हो या फिर अपने लवर को, ये टैडी हमेशा से परफेक्ट विकल्प होते हैं। खैर, अब खिलौना तो बन गया लेकिन बाकी था उसे कोई नाम देना। ‘टैडी’ नाम के पीछे भी दिलचस्प वजह है।

टैडी बियर नाम कैसे पड़ा?

आपको बता दें कि ‘थियोडोर रूजवेल्ट’ जो अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थे, उनको लोग प्यार से ‘टैडी’ बुलाते थे। अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए मॉरिस मिख्टॉम ने अमेरिका के राष्ट्रपति रूजवेल्ट से परमिशन ली थी। इसके लिए मिख्टॉम ने राष्ट्रपति रूजवेल्ट को एक एप्लीकेशन भेजी थी जिसके बाद उन्होंने खुशी-खुशी परमिशन दे दी थी। उस समय राष्ट्रपति रूजवेल्ट और मिख्टॉम में से किसी को इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होगा कि उनका ये खिलौना एक दिन विश्वभर के बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: इतिहास की प्रमुख घटनाएँ, दिलचस्प खबरें, ऐतिहासिक घटनाओं पर न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?