Home राजनीति गणतंत्र दिवस परेड में नमो भारत ट्रेन की होगी झलक

गणतंत्र दिवस परेड में नमो भारत ट्रेन की होगी झलक

by Rashmi Rani
0 comment
Namo Bharat Train

24 Jan 2024

समृद्ध विरासत की होगी थीम

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में नमो भारत ट्रेन की भी झलक देखने को मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि झांकी में साहिबाबाद स्टेशन से शुरू हुई RRTS ट्रेन का भी दिखाया जाएगा। समृद्ध विरासत की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य की परियोजनाओं और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। इसमें अयोध्या में बने राम मंदिर समृद्ध भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी तो वहीं, रैपिड रेल सेवा और ब्रह्मोस मिसाइल विकसित भारत की झलक भी होगी।

नमो भारत ट्रेन को लेकर NCRTC का बयान

NCRTC ने बताया है कि इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में नमो भारत ट्रेन आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। इसकी झलक उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगी। इसमें साहिबाबाद स्टेशन से चलने वाली RRTS ट्रेन की खूबियों के बारे में दिखाया जाएगा। साथ ही कहा कि यह बहुत ही सुंदर पल होगा जब दुनिया के अलग- अलग हिस्सों से आए भारतीय इस झांकी के माध्यम से NCRTC की तरफ से लाई गई परिवहन क्रांति को देखेंगे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?