Home राजनीति जब जनता का सम्मान होगा, तभी देश का मान बढ़ेगा- प्रियंका गांधी

जब जनता का सम्मान होगा, तभी देश का मान बढ़ेगा- प्रियंका गांधी

'देश में कई तरह के इवेंट होते रहते हैं'

by Rashmi Rani 25 February 2024, 2:15 PM IST (Updated 3 October 2025, 3:16 PM IST)
25 February 2024, 2:15 PM IST (Updated 3 October 2025, 3:16 PM IST)
जब जनता का सम्मान होगा, तभी देश का मान बढ़ेगा, प्रियंका गांधी

25 Feb 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच चुकी है। यहां पर राहुल गांधी को लोगों की तरफ से जमकर समर्थन भी मिल रहा है। वहीं, राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो गई हैं। इस यात्रा में शामिल होने के बाद प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है । प्रियंका गांधी ने कहा कि एक बात सीधी सी है कि आज की आपकी परिस्थिति समाज में कैसी है? क्या आप देश की राजनीति को गहराई से समझ पा रहे हैं या नहीं समझ पा रहे हैं? प्रियंका ने कहा कि जब आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तभी देश का मान बढ़ेगा।

‘क्या आप राजनीति को समझ पा रहे हैं?’

उन्होंने कहा कि जब मैं दो साल पहले आई थी तो भारी संख्या में आम लोग मुझसे मिलने के लिए आए थे। उसके बाद ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी और उसके पहले भी पांच वर्षों तक सत्ता में रही थी। इसके साथ ही दस साल से केंद्र में बीजेपी सत्ता पर काबिज है।

क्या देश का सम्मान जनता से नहीं जुड़ा- प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि जब आप देश में देखते हैं कि बीते 10 वर्षों से बीजेपी की सरकार चल रही है और मीडिया के लोग जो दिखाते हैं कि देश में कितने बड़े-बड़े इवेंट हो रहे हैं। भारत में इस बार जी-20 हुआ और उस वक्त सबने कहा कि देश का मान-सम्मान बढ़ा है। इसी तरह देश में कई तरह के इवेंट होते रहते हैं। प्रियंका ने कहा कि इस मान-सम्मान से हम भी देशवासी होने के नाते खुश होते हैं, लेकिन मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि क्या देश का मान-सम्मान यहां खड़े नौजवान बच्चे, पुलिसवाले और स्टूडेंट्स से… क्या मान सम्मान नहीं जुड़ा है? क्या देश का सम्मान आपकी महत्वकांक्षाओं और उम्मीदों से नहीं जुड़ा है? क्या आपको अपनी जगहों पर रोजगार नहीं मिलना चाहिए? उन्होंने कहा कि जब देश के लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा तब ही देश का मान भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?