Home राजनीति जनता को नए साल पर पटनायक का तोहफा, मेट्रो परियोजना की आधारशिला

जनता को नए साल पर पटनायक का तोहफा, मेट्रो परियोजना की आधारशिला

by Farha Siddiqui 1 January 2024, 3:32 PM IST (Updated 28 July 2025, 6:09 PM IST)
1 January 2024, 3:32 PM IST (Updated 28 July 2025, 6:09 PM IST)
CM Naveen Patnayak

1st  January 2024

सीएम ने रखी भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना की आधारशिला

नए साल के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूबे की जनता को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। सीएम ने 6,225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली भुवनेश्वर मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी।

इस मौके पर सीएम ने जनता से ये सवाल पूछा, “आपन मने खुसी ता इसका मतलब है, ‘क्या आप खुश है’।

मेट्रो की आधारशिला रखने से पहले, सीएम ने प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के करीब 26 किमी के रास्ते पर एक रोड शो भी किया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए भारी तादात में लोग मौजूद थे। इस मौके पर लोगों नें पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत के कार्यक्रम भी पेश किए।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?