Home राजनीति पीएम मोदी ने RBI की स्थापना दिवस पर 10 साल का बताया प्लान, देश के बैंकिंग सिस्टम पर कह दी ये बात

पीएम मोदी ने RBI की स्थापना दिवस पर 10 साल का बताया प्लान, देश के बैंकिंग सिस्टम पर कह दी ये बात

by Rashmi Rani 1 April 2024, 2:48 PM IST (Updated 23 September 2025, 11:22 AM IST)
1 April 2024, 2:48 PM IST (Updated 23 September 2025, 11:22 AM IST)
PM Modi on Mumbai tour

PM Modi on Mumbai tour : पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. जब मैं 2014 में रिजर्व बैंक के 80 वें वर्ष के कार्यक्रम में आया था तब हालात कुछ और थे और आज कुछ और हैं.

01 April, 2024

PM Modi on Mumbai tour : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को मुंबई दौरे पर हैं. पीएम भारतीय रिजर्व बैंक के 90 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक समारोह को शामिल हुए और समारोह को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास सहित कई लोग शामिल हुए. पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. जब मैं 2014 में रिजर्व बैंक के 80वें वर्ष के कार्यक्रम में आया था तब हालात कुछ और थे और आज कुछ और हैं.

2014 में रिजर्व बैंक के हालत कुछ और थे

पीएम ने कहा कि साल 2014 में रिजर्व बैंक के हालत कुछ और थे, तब देश बैंकिंग सेक्टर के कई समस्याओं और चुनौतियों से जूझ रहा था. भारत की बैंकिंग सिस्टम और इसके भविष्य को लेकर हर कोई आशंका से भरा हुआ था और आज का दिन है जब पूरी दुनीया भारत के बैंकिंग सिस्टम को सबसे मज़बूत मानता है. जिसके हालत कभी ऐसे थे कि भारत का बैंकिंग सिस्टम डूबने की कगार पर था. जिसमें अब प्रॉफिट और क्रेडिट में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है.

भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है ताकि राष्ट्र वैश्विक कारकों से ज्यादा प्रभावित न हो.रिजर्व बैंक के 90 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जून में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सत्ता में आने पर हर किसी के लिए ढेर सारे काम सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि हमें भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ानी होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र फायदे में आ गया है और पिछले दशक में उनकी सरकार और आरबीआई द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ऋण वृद्धि बढ़ रही है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सकल एनपीए, जो 2018 में लगभग 11.25 प्रतिशत था, सितंबर 2023 तक घटकर 3 प्रतिशत से कम हो गया. मोदी ने कहा कि ‘ट्विन बैलेंस शीट’ की समस्या अब अतीत की बात हो गई है और बैंक अब ऋण में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?