Home राजनीति राहुल गांधी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

by Farha Siddiqui 24 January 2024, 2:47 PM IST (Updated 4 August 2025, 1:30 PM IST)
24 January 2024, 2:47 PM IST (Updated 4 August 2025, 1:30 PM IST)
Karpoori Thakur tribute

24 January 2024

भारत रत्न मिलने पर कईं नेताओं ने जताई खुशी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राहुल ने अपने एक्स पर कहा, ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर’ जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वो भारत के अनमोल रत्न हैं।

वही राहुल ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होनें कहा कि 2011 में हुए सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को बीजेपी सरकार ने छुपाया। राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमज़ोर करने की कोशिश है।

राहुल ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 न्यायों में से 1, प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है। जिसकी शुरुआत सिर्फ जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है। यही सही मायने में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश को अब ‘सांकेतिक राजनीति’ नहीं ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए।

नीतीश, तेजस्वी और अखिलेश ने भारत रत्न मिलने पर जताई खुशी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश समेत कई नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने पर खुशी जताई। जेडीयू से लेकर आरजेडी तक ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। नीतीश ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना अच्छा फैसला है। ये सर्वोच्च सम्मान दलितों और वंचितों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम लंबे वक्त से ये मांग कर रहे थे। हमारी मांग पूरी करने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, वंचित, उपेक्षित और पीड़ितों के हितैशी कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ मिलने पर खुशी हो रही है। ये घोषणा सभी कार्यकर्ताओं की जीत है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न मिलना सामाजिक न्याय के आंदोलन की जीत है। ये बताता है कि सामाजिक न्याय और आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मारकर अब PDA के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है। PDA की एकता फलीभूत हो रही है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?