Home राजनीति Rail Accident: करनाल में रेलवे ट्रैक पर मिले मालगाड़ी के 7 कंटेनर, ट्रेनों का संचालन रुका; दिल्ली तक पड़ा असर

Rail Accident: करनाल में रेलवे ट्रैक पर मिले मालगाड़ी के 7 कंटेनर, ट्रेनों का संचालन रुका; दिल्ली तक पड़ा असर

by Live Times 2 July 2024, 10:01 AM IST (Updated 8 September 2025, 12:38 PM IST)
2 July 2024, 10:01 AM IST (Updated 8 September 2025, 12:38 PM IST)
Rail Accident: करनाल में रेलवे ट्रैक पर मिले मालगाड़ी के 7 कंटेनर, ट्रेनों का संचालन रुका, दिल्ली तक पड़ा असर

Rail accident in Karnal: हरियाणा के करनाल में मंगलवार (02 जुलाई) सुबह एक ट्रेन हादसा हो गया. तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 7 कंटेनर गिर गए. इसके चलते दिल्ली तक रेल यातायात प्रभावित हुआ.

02 July, 2024

Rail accident in Karnal: करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की पिछली बोगी के पहिए ट्रैक से उतर गए. इस कारण मालगाड़ी से 7 कंटेनर ट्रैक पर गिर पड़े. 7 कंटेनरों में से एक कंटेनर ओएचई पिलर से टकरा गया. दरअसल, चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला रेलवे रूट बाधित हुआ है. दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 7 से 8 कंटेनर रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े. दोनों तरफ की ट्रेनों को फिलहाल रुकवाया गया है. पुलिस और रेलवे विभाग की टीमें मौके पर हैं.

ट्रक ड्राइवर ने दी घटना की जानकारी

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 02 जुलाई की सुबह मालगाड़ी चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी. सुबह करीब 4.23 बजे तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर ने डायल 112 पर कॉल कर कंटेनर गिरने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और रेलवे अधिकारियों को घटना के बारे में बताया. इसके बाद सभी मौके पर पहुंच गए.

हाइड्रा से हटाया गए कंटेनर

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन एक्टिव हो गया और रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक से कंटेनरों को हटाने के लिए एक हाइड्रा मंगवाई गई. इसके बाद कंटेनरों को ट्रैक से हटाया गया. कंटेनरों को ट्रैक से हटाने के बाद OHI लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया. अभी फिलहाल दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बंद है. साथ ही चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला रेलवे रूट बाधित किया गया है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?