Home राजनीति ‘RSS अप्रासंगिक हो गया है’, मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस का प्रहार- अब बोलने का कोई मतलब नहीं

‘RSS अप्रासंगिक हो गया है’, मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस का प्रहार- अब बोलने का कोई मतलब नहीं

by Live Times 12 June 2024, 5:00 PM IST (Updated 9 September 2025, 2:57 PM IST)
12 June 2024, 5:00 PM IST (Updated 9 September 2025, 2:57 PM IST)
RSS irrelevant congress attacks mohan bhagwat statement pm modi bjp democracy

RSS VS Congress : कांग्रेस ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और समाज को संघ और उसके प्रमुख मोहन भागवत की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे खुद की रक्षा कर सकते हैं.

12 June, 2024

RSS VS Congress : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा था कि देश के सभी समुदायों के बीच एकता जरूरी है. संघ प्रमुख ने ये भी कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि सभी धर्म के लोग एक नहीं बल्कि अलग हैं, उन लोगों को चुनावी बयानबाजी से ऊपर उठकर बोलना चाहिए. अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी ने कहा कि RSS पूरी तरह से अप्रासंगिक हो गया है.

लोकतंत्र और समाज को RSS की जरूरत नहीं

कांग्रेस ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और समाज को संघ और उसके प्रमुख मोहन भागवत की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे खुद की रक्षा कर सकते हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मोहन भागवत को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो बोते हैं, वही काटते हैं. दोष मिट्टी का नहीं है, दोष माली का है. खेड़ा ने भागवत के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब किसान राजधानी के बाहर मौसम और पुलिस के प्रकोप का सामना कर रहे थे, तब आप चुप थे. जब हाथरस में एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की गई, तब आप चुप थे. जब बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा किया गया और आपके वैचारिक भाइयों ने उसका स्वागत किया, तब भी आप चुप थे.

पीएम मोदी ने संघ को अप्रासंगिक बना दिया

कांग्रेस नेता ने कहा कि आपकी चुप्पी और नरेंद्र मोदी ने आपको और संघ को अप्रासंगिक बना दिया है. आपको अमित शाह और बीजेपी ने अप्रासंगिक बना दिया है. आपका आखिरी मौका तब था जब BJP नेता संविधान बदलने की बात कर रहे थे, आपको बोलना चाहिए था लेकिन आप चुप रहे. खेड़ा ने कहा कि अब बोलने का क्या फायदा है? उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और इस समाज को आरएसएस या भागवत की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे खुद को ‘सुरक्षित और पुनर्जीवित’ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?