Home Top News पुणे एयरपोर्ट जाने वाले यात्री सावधान! 15 मिनट से ज्यादा कार रोकी तो कटेगा 500 रु. का चालान

पुणे एयरपोर्ट जाने वाले यात्री सावधान! 15 मिनट से ज्यादा कार रोकी तो कटेगा 500 रु. का चालान

by Sanjay Kumar Srivastava 25 November 2026, 4:13 PM IST (Updated 25 November 2026, 4:19 PM IST)
25 November 2026, 4:13 PM IST (Updated 25 November 2026, 4:19 PM IST)
पुणे एयरपोर्ट जाने वाले यात्री सावधान! 15 मिनट से ज्यादा गाड़ी रोकी तो कटेगा 500 रुपए का चालान, 1 दिसंबर से लागू

Pune Airport: पुणे एयरपोर्ट पर लोग अपने वाहन 15 मिनट से ज्यादा पार्क नहीं कर सकेंगे. जो भी इस नियम को तोड़ेगा, उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. यह नियम 1 दिसंबर से लागू होगा. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 1 दिसंबर से पुणे एयरपोर्ट प्रशासन उन वाहनों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाएगा जो यात्रियों को लाने या ले जाने के लिए तय 15 मिनट की समय-सीमा से अधिक समय लेते हैं.

यात्रियों के चढ़ने या उतरने के लिए महज 5 मिनट

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य भीड़-भाड़ कम करना, ट्रैफिक को बेहतर बनाना और उपलब्ध जगह का अधिक कुशलता से उपयोग करना है, खासकर पीक ऑवर (व्यस्त समय) के दौरान. पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि इस नियम में यात्रियों के चढ़ने या उतरने के लिए 5 मिनट का समय शामिल है. इसकी निगरानी एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर लगे ‘ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन’ (ANPR) सिस्टम के जरिए की जाएगी. इस सिस्टम को अभी ट्रायल (परीक्षण) के तौर पर लागू किया गया है, ताकि वाहन चालक इस नई व्यवस्था को समझ सकें. 30 नवंबर तक चलने वाले इस ट्रायल पीरियड के दौरान कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा.

नियम 1 दिसंबर से लागू

1 दिसंबर से ‘एयरपोर्ट रेगुलेशंस, 2003’ के प्रावधानों के तहत 500 रुपये का जुर्माना लागू हो जाएगा. एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर लगे कैमरे वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जानकारी और तस्वीरें लेंगे, जिससे यह पता चल सकेगा कि वाहन ने तय लेन में कितना समय बिताया है. तय समय-सीमा से अधिक रुकने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी और जुर्माना डिजिटल पेमेंट के जरिए वसूला जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से फास्टैग (FASTag) या QR-कोड आधारित पेमेंट का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

मुफ्त शटल बस सेवा भी उपलब्ध

एयरपोर्ट प्रशासन ने उन यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी है जिन्हें ज्यादा इंतजार करना है या जो यात्रियों के साथ टर्मिनल के अंदर जाना चाहते हैं, वे ‘मल्टी-लेवल कार पार्क’ (MLCP) या ‘एरो मॉल’ पार्किंग का उपयोग करें. MLCP और टर्मिनल के बीच एक मुफ्त शटल बस सेवा भी उपलब्ध है. नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और हवाई अड्डे तक आसान पहुंच उनकी मुख्य प्राथमिकताएं बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि तकनीक पर आधारित समय सीमा लागू करने से भीड़ कम करने, यातायात को सुचारु रूप से चलाने और उपलब्ध बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी. उन्होंने यात्रियों और वाहन चालकों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.

यात्री ध्यान दें! यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से 75 किमी/घंटा से तेज नहीं चल सकेंगे वाहन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?