Home राज्य आंध्र प्रदेश ने की जाति आधारित गणना की शुरूआत

आंध्र प्रदेश ने की जाति आधारित गणना की शुरूआत

10 दिनों तक होगी जाति आधारित गणना

by Live Times 19 January 2024, 5:06 PM IST (Updated 27 September 2025, 3:01 PM IST)
19 January 2024, 5:06 PM IST (Updated 27 September 2025, 3:01 PM IST)

आंध्र प्रदेश सरकार ने व्यापक जाति आधारित गणना की शुरूआत 19 जनवरी यानी आज से कर दी है। सूचना मंत्री सी श्रीनिवास वेणुगोपाल कृष्णा ने बताया कि यह गणना 10 दिनों तक की जाएगी। इसके बाद इसे चार-पांच दिन करके बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान कृष्णा ने कहा कि ऐसी कई जातियां हैं जिन्हें कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिला है और जाति आधारित गणना इसका समाधान करने में मदद करेगी। कृष्णा ने विश्वास जताया कि समूची गणना प्रक्रिया 15 फरवरी के आसपास चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले पूरी की जाएगी। बिहार के बाद जाति आधारित गणना कराने वाला आंध्र प्रदेश दूसरा राज्य बन गया है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?