Home राज्यBihar बिहार में द्विअर्थी गानों के खिलाफ सरकार सख्त, बसों और ऑटो में अश्लील गाने बजाने पर अब होगी जेल

बिहार में द्विअर्थी गानों के खिलाफ सरकार सख्त, बसों और ऑटो में अश्लील गाने बजाने पर अब होगी जेल

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
बिहार में द्विअर्थी गानों के खिलाफ सरकार सख्त, बसों और ऑटो में अश्लील गाने बजाने पर अब होगी जेल

Double Meaning Songs: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. होली से पहले बिहार सरकार सख्त हो गई है. सूबे में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गीतों की बाढ़ सी आ गई है.

Double Meaning Songs: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. होली से पहले बिहार सरकार सख्त हो गई है. सूबे में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गीतों की बाढ़ सी आ गई है. जिससे मारपीट व छेड़खानी की घटनाएं बढ़ गई है. टेंपो, निजी बसों में बजने वाले इन अश्लील गीतों से लड़कियों व महिलाओं का चलना मुश्किल हो गया है. अब अश्लील गाना बजाने वालों की खैर नहीं है.समाज में फैल रही अशांति और अपराध को देखते हुए अब बिहार सरकार ने इस पर कड़ाई से पेश आने का फैसला किया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गीतों के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई का आदेश दिया है. इसे एक सामाजिक समस्या बताते हुए कहा है कि ये गानें महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं. इसके अलावा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा हैं.

गृह मंत्रालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को भेजा पत्र

गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे चौधरी ने कहा कि सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को होली से पहले सार्वजनिक स्थानों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में अश्लील गीत बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. राज्य भर के सभी जिला पुलिस को होली से पहले एक अभियान चलाने के लिए कहा गया है ताकि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सके. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को एक परिपत्र जारी किया गया है. परिपत्र में कहा गया है कि होली से पहले राज्य भर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों और अश्लील व दोहरे अर्थ वाले गानों को बढ़ावा देने वालों की पहचान की जा सके.

सदन में भी उठ चुका है मुद्दा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे अश्लील गाने सुनकर महिलाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि यह मुद्दा 2023 में बिहार विधानसभा में उठाया गया था. कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने 1 मार्च, 2023 को सदन में यह मुद्दा उठाया था और अश्लील व दोहरे अर्थ वाले गानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. राज्य सरकार ने तब विधायकों को आश्वासन दिया था कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि अश्लील व दोहरे अर्थ वाले गानों को लेकर अकसर मारपीट की घटनाएं हो जाती हैं. इससे समाज में आपसी भाईचारा भी खराब होता है.

ये भी पढ़ेंः नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा: बिहार में 50 लाख युवाओं को मिला काम, अब 1 करोड़ का संकल्प

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?