Home राज्यबिहार बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से आए बाहर, समर्थकों में खुशी की लहर

बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से आए बाहर, समर्थकों में खुशी की लहर

by Rashmi Rani 16 August 2024, 1:08 PM IST (Updated 1 September 2025, 4:26 PM IST)
16 August 2024, 1:08 PM IST (Updated 1 September 2025, 4:26 PM IST)
बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह जेल से आए बाहर, समर्थकों में खुशी की लहर

Anant Singh Released : बाहुबली नेता अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं. पटना हाई कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया.

16 August, 2024

Anant Singh Released : मोकामा के पूव विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं. शुक्रवार (16 अगस्त) की सुबह 5 बजे पटना के बेउर जेल से उन्हें रिहा कर दिया गया. पटना हाई कोर्ट ने उन्हें एके-47 राइफल और बुलेटप्रूफ जैकेट मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. अनंत सिंह के जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

जेल से बाहर आने के बाद क्या बोल अनंत सिंह ?

जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें अब अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा था कि एक ना एक दिन न्याय जरूर मिलेगा. हालांकि जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें फंसाया गया था तो इस पर अनंत सिंह ने चुप्पी साध ली और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया.

दो मामलों में हाई कोर्ट ने किया बरी

बता दें कि उनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने अपने घर में एके-47 राइफल और बुलेटप्रूफ जैकेट रखा. कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी. हालांकि हाई कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार को दो मामलों में बरी कर दिया है. पहला मामला मॉल रोड, पटना आवास से इंसास राइफल मैगजीन और बुलेट प्रूफ जैकेट की कथित बरामदगी से जुड़ा था तो दूसरा मामला आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए), 26(2)/35 के अंतर्गत निचली अदालत के द्वारा 10 साल की सजा थी. दोनों ही मामलों में उन्हें हाई कोर्ट ने बरी कर दिया. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब विधायक के पटना आवास पर छापेमारी की गई तब वह जेल में थे और अभियोजन पक्ष के किसी भी गवाह ने यह नहीं कहा कि उन्हें परिसर में वस्तुओं की मौजूदगी के बारे में पता था.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?