Home Latest News & Updates ‘कोशी रत्न सम्मान’ से सम्मानित हुए सांसद दिनेशचंद्र यादव, विकास कार्यों के लिए मिला सम्मान

‘कोशी रत्न सम्मान’ से सम्मानित हुए सांसद दिनेशचंद्र यादव, विकास कार्यों के लिए मिला सम्मान

by Live Times 12 July 2026, 7:52 PM IST (Updated 12 July 2026, 7:53 PM IST)
12 July 2026, 7:52 PM IST (Updated 12 July 2026, 7:53 PM IST)
MP Dinesh Chandra Yadav Koshi Ratna Samman

Bihar News : कोशी क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सांसद दिनेशचंद्र यादव को ‘कोशी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया. सहरसा के जिला परिषद परिसर स्थित पूजा बैंक्वेट में आयोजित भव्य कोशी सम्मान समारोह में उन्हें क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया.

विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने किया सम्मानित

आयोजकों ने बताया कि सांसद को सहरसा-मानसी रेलखंड के दोहरीकरण, स्टेट हाईवे के विकास तथा कोशी क्षेत्र में आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. समारोह में सांसद के आगमन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम स्थल तक उनके स्वागत में फूलों की वर्षा की गई और आतिशबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान मंच पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इसके बाद उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर ‘कोशी रत्न’ की स्मृति-चिह्न भेंट किया गया.

विकास की योजनाओं पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. इस दौरान कोशी क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई. सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि कोशी विकास मंच द्वारा मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान मिलना पूरे कोशी क्षेत्र की जनता के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है.

धरती माता की सेहत की चिंताः ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का महालक्ष्य

कई प्रोजेक्ट पर सांसद को काम करने का मिला मौका

सांसद दिनेशच यादव ने अपने संबोधन में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका प्रयास हमेशा कोशी क्षेत्र को बेहतर सड़क, रेल, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का रहा है. यही वजह है कि रेलवे के क्षेत्र में अनेकों विकासात्मक कार्य करने का मौका मिला. चाहे मानसी-सहरसा-फारबिसगंज, सहरसा-मधेपुरा-पूर्णियां रेल परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग, पटना-पूर्णियां 6 लेन एक्सप्रेस-वे, भारतमाला परियोजना फोरलेन, मानसी-सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा स्टेट हाइवे, सहरसा में नगर निगम की स्थापना, हवाई अड्डे के विस्तार, दूरदर्शन केंद्र, एफएम रेडियो केंद्र, बड़ी रेल लाइन, मानसी रेलखंड के दोहरीकरण के साथ अनेकों कार्य करने का मौका मिला.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा. समारोह का समापन सांसद के संबोधन और उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ.

  • बिहार से नीरज सिंह की रिपोर्ट

Greater Noida में बनेगा पहला डबल डेकर फ्लाईओवर! गाजियाबाद तक का सफर होगा आसान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?