Home राज्य कौशल शिक्षा में विफल PIA के खिलाफ मामला दर्ज

कौशल शिक्षा में विफल PIA के खिलाफ मामला दर्ज

कर्नाटक सरकार ने 8 एजेंसियों के खिलाफ की कार्रवाई

by Live Times 18 January 2024, 4:54 PM IST (Updated 27 September 2025, 1:54 PM IST)
18 January 2024, 4:54 PM IST (Updated 27 September 2025, 1:54 PM IST)

कर्नाटक सरकार ने दीन दयाल ग्रामीण कौशल योजना  के तहत राज्य सरकार से वित्तीय सहायता लेने के बावजूद उम्मीदवारों को कौशल शिक्षा देने में विफल रहने वाली 8 परियोजना के कार्यान्वयन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने अधिकारियों और एजेंसियों को काली सूची में डालने के साथ आपराधिक मामला दर्ज करने के भी निर्देश दिया है।

इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने बुधवार को यहां एक बैठक में उन एजेंसियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की, जो डिप्लोमा, ITI और अन्य रोजगार  युक्त पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने में विफल रही हैं। बता दे इस योजना का उद्घाटन पीएम मोदी ने 25 सितंबर 2014 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती पर किया था। यह योजना बेरोजगार युवाओं को नौकरी खोजने और अपने दम पर कुछ हासिल करने में मदद देने के लिए शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?