Home राज्यदिल्ली Delhi Blast: दिल्ली में 40 दिन में दूसरी बार धमाका, जानें क्या है इसका ‘सफेद पाउडर’ का कनेक्शन ?

Delhi Blast: दिल्ली में 40 दिन में दूसरी बार धमाका, जानें क्या है इसका ‘सफेद पाउडर’ का कनेक्शन ?

by JP Yadav 28 November 2024, 7:20 PM IST (Updated 30 November 2024, 12:47 PM IST)
28 November 2024, 7:20 PM IST (Updated 30 November 2024, 12:47 PM IST)
Delhi Blast Update: दिल्ली में 40 दिन में दूसरी बार हुआ धमाका, जानें क्या है इसका 'सफेद पाउडर' का कनेक्शन ?

Delhi Blast Update : 20 अक्टूबर को प्रशांत विहार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्कूल की चारदीवारी के पास हुआ था, जबकि इस बार धमाका पीवीआर के पास हुआ.

Delhi Blast : देश की राजधानी दिल्ली का प्रशांत विहार इलाका गुरुवार को धमाकों से दहल गया. दिल्ली पुलिस को फोन पर गुरुवार सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार इलाके में (Blast In Delhi Prashant Vihar Update) धमाके की सूचना मिली. इसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया. वहीं, प्रशांत विहार में पीवीआर के पास धमाके की जांच जारी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ‘पीवीआर मल्टीप्लेक्स’ के पास गुरुवार को कम तीव्रता का धमाका हुआ.

तिपहिया चालक को आई चोट

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से पास में खड़े तिपहिया वाहन के चालक को मामूली चोटें आई हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार इलाके में धमाके की सूचना मिली. हमने दमकल की 4 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया. हमारी टीम बाकी जानकारी जुटा रही हैं.

यह भी पढ़ें: जानिये कौन है वह खूबसूरत लड़की, जिसने इंडिया गेट पर तौलिये में डांस करके मचा दिया तहलका ?

20 अक्टूबर को भी हुआ था धमाका

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) इकाई को प्रशांत विहार इलाके में बम जैसे धमाके की सूचना मिली. इसके बाद तत्काल बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, लोकल पुलिस बल और दिल्ली अग्निशमन सेवा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमाका भी वैसा ही है जैसा कि पिछले महीने प्रशांत विहार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्कूल की चारदीवारी के पास हुआ था. सूत्रों बताया कि ये बेहद कम तीव्रता का धमाका था जो मिठाई की दुकान के सामने हुआ. हम अभी दोनों मामलों को एक साथ जोड़ नहीं सकते. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पिछले महीने 20 अक्टूबर को रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के ट्रेड फेयर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, पढ़िये कैसे UPI के जरिये पकड़ा गया शातिर ?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?