Home Latest News & Updates Share Market का मूड खराब! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, महंगे कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन

Share Market का मूड खराब! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, महंगे कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन

by Preeti Pal 26 October 2026, 9:45 AM IST
26 October 2026, 9:45 AM IST
Share Market का मूड खराब! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, महंगे कच्चे तेल ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

Share Market Today: सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान के साथ शुरुआत की. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया. इसका असर आईटी, ऑटो और रियल एस्टेट के साथ-साथ कई सेक्टरों के शेयरों पर देखने को मिला.

कितनी गिरावट?

सोमवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 75.60 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 22,524.40 पर खुला. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 133.79 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,990.04 पर पहुंच गया. कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोनों इंडेक्स में गिरावट और बढ़ गई. इससे निवेशकों की चिंता भी बढ़ने लगी.

कच्चे तेल का सारा खेल?

शेयर बाजार की कमजोरी के पीछे सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की महंगी कीमतें हैं. ब्रेंट क्रूड ऑयल 114.19 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है. ऐसे में महंगा कच्चा तेल देश की अर्थव्यवस्था और कंपनियों के खर्च पर दबाव बढ़ा सकता है.

निवेशकों को सलाह

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी जरूर आई है, लेकिन मौजूदा लेवल अब भी काफी हाई है. उन्होंने कहा कि निवेशकों को फिलहाल निफ्टी के स्तरों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अच्छी वैल्यू वाले शेयरों को ढूंढ़ना चाहिए. हालांकि, निवेश करते समय सावधानी बरतना भी जरूरी है. उनके मुताबिक, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हालिया गिरावट की एक वजह मार्जिन पर खरीदे गए शेयरों की मजबूरन बिकवाली भी रही है.

Stock Market खुलते ही 500 अंक उछला सेंसेक्स, फिर अचानक गायब हुई तेजी! इन शेयरों ने डुबोया लोगों का पैसा

IT सेक्टर का हाल

सोमवार को आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा. निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.39 प्रतिशत टूट गया. इसके अलावा निफ्टी रियल्टी 0.92 प्रतिशत, ऑटो 0.42 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.27 प्रतिशत और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.28 प्रतिशत गिरा. हालांकि, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर ने शुरुआती कारोबार में कुछ राहत दिखाई.

कौन-से शेयर चमके?

शुरुआती कारोबार में कोटक बैंक, डॉ. रेड्डीज, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा और एक्सिस बैंक बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे. वहीं, श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी में कमजोरी देखने को मिली.

सोना-चांदी की कीमत

शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोना-चांदी महंगे हुए. 24 कैरेट सोना 0.29 प्रतिशत बढ़कर 1,42,431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 1,97,028 रुपये प्रति किलो हो गई. एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार दिखा. जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स गिरावट में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में दिखाई दिया. फिलहाल निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट के हालात पर बनी हुई है.

News Source: ANI

Jio IPO ने मचाया शेयर बाजार में जबरदस्त शोर! 7.4 लाख करोड़ की डिमांड ने तोड़े रिकॉर्ड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?