Varanasi Air Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया. उन्होंने नमो घाट के किनारे भारतीय वायु सेना की एरियल शो देखा. वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एयरोबैटिक टीम (SKAT) ने हवाई करतब दिखाए. इस कार्यक्रम का नाम ‘विंग्स ओवर गंगा’ है, जिसका आयोजन वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया है. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. फाइटर जेट्स ने आसमान अपना दमखम दिखाया.
महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
वाराणसी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं ने बीजेपी के झंडों, तिरंगे, फूलों और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से नमो घाट की ओर गए. रास्ते में उनके स्वागत के लिए आठ जगहें (वेलकम पॉइंट) तय की गई थीं, जहां सबसे पहले महिलाओं ने उनका स्वागत किया और उसके बाद अन्य समूहों ने भी उनका स्वागत किया. दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के लिए 11,500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है और पूरे इलाके की निगरानी 200 सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi witnesses the Air Force Day Aerial Display-2026 at Namo Ghat in Varanasi. The programme will commemorate the 94th anniversary of the Indian Air Force and will be held under the theme “Wings over Ganges”. Defence Minister Rajnath Singh, Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel, and Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath also present. (Source: DD News)
— ANI (@ANI) October 25, 2026
आसमान में गरजे फाइटर जेट्स
देश भर के 12 एयरबेस से आए विमानों ने इस एयर शो में हिस्सा लिया, जिनमें चेन्नई और ग्वालियर के एयरबेस भी शामिल थे. काशी में इतने बड़े पैमाने पर आयोजित यह पहला एयर शो था, जिसमें फाइटर जेट और ट्रांसपोर्ट विमानों से लेकर हेलीकॉप्टर तक, कई तरह के विमान शामिल थे.
‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, अपाचे और चिनूक जैसे फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टरों ने आसमान में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. 22 अक्टूबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम में कुल 100 विमानों ने हिस्सा लिया. इस बेड़े में 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक विंटेज (पुराना) विमान शामिल हैं.
गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग इकाई का उद्घाटन
प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से अरविंद मिल्स नाम की गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग इकाई जाएंगे और उसका उद्घाटन करेंगे. यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश के केंद्र के रूप में मजबूत करने और इसके कपड़ा एवं परिधान निर्माण क्षेत्र का विस्तार करने की दिशा में एक कदम है. मुख्य रूप से महिलाओं के नेतृत्व वाली यह पहल, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने पर भी जोर देती है. उम्मीद है कि यह केंद्र इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास में योगदान देगा और साथ ही परिधान निर्माण के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा. 300 महिलाओं को इसमें ट्रेनिंग दी जाएगी.
जैविक खेती से लेकर हेवल नदी तक, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इन विषयों पर बोले पीएम मोदी
News Source: ANI
