Home Top News दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की लूट, बंदूक दिखाकर फरार हुए चोर

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की लूट, बंदूक दिखाकर फरार हुए चोर

by Neha Singh 29 October 2026, 11:03 AM IST (Updated 29 October 2026, 11:09 AM IST)
29 October 2026, 11:03 AM IST (Updated 29 October 2026, 11:09 AM IST)
Lahori Gate Loot

Lahori Gate Loot: राजधानी दिल्ली में बहुत बड़ी लूट की वारदात हुई है. लाहौरी गेट इलाके में बुधवार को चोरों ने 2 करोड़ 30 रुपए चोरी कर लिए. यह चोरी दिनदहाड़े की गई. चर्च मिशन पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में चार बदमाश एक दफ्तर में घुसे और एक कर्मचारी को बंदूक की नोक पर धमकाकर अलमारी में रखे 2.30 करोड़ रुपये लूट लिए. उन्होंने नकदी को बैग में भरा, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठे और वहां से फरार हो गए. क्योंकि रेलवे स्टेशन वहां से बहुत करीब था, इसलिए उन्हें रास्ते में भी पकड़ा नहीं जा सका.

चोरों का इंतजार कर रही थी कार

इतने बड़ी रकम की चोरी का काम किसी बड़े गैंग का हो सकता है. फिलहाल लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन में लूट का मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की चार टीमें आरोपियों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रही हैं. पुलिस उस पूरे रास्ते का भी पता लगा रही है, जिससे होकर बदमाश वारदात की जगह से भागे थे. बदमाश एक पक्की योजना के साथ लाहौरी गेट इलाके में पहुंचे थे. उन्होंने भागने के लिए एक कार पहले से तैयार रखी थी. गाड़ी में उनका एक साथी इंतजार कर रहा था, जो लूट पूरी होते ही उन्हें वहां से ले जाने के लिए तैयार था और ठीक ऐसा ही हुआ.

इलाके में दहशत

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के चेहरे ढके हुए नहीं थे, इसलिए दावा किया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. इस लूटकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. यह जांच में पता चलेगा कि क्या चोरों को अन्य जगहों के बारे में भी जानकारी है और उन्होंने लूट को अंजाम देने के लिए किस तरह से प्लान बनाया था. त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में हुई यह एक बड़ी लूट है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है.

घर से पांच लाख और जेवर चोरी

पुरानी दिल्ली में लूट की एक और वारदात हुई है, जहां चांदनी महल इलाके में शादी की खुशियां मना रहे परिवार को बड़ा झटका लगा है. एक परिवार बेटे की शादी के लिए बारात लेकर निकला था. घर में ताला लगाकर वे शादी में चले गए. चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखें पांच लाख रुपए और छह तोले सोने के जेवर साफ कर दिए. जब परिवार लौटा तो, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घर का दरवाजा खुला था और सारा सामान बिखरा हुआ था. यह घटना 25 अक्टूबर की रात को हुई. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मोबाइल चोरी के शक में युवक का मुंडवाया सिर, गले में चप्पलों की माला डाल पूरे गांव में घुमाया

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?