Home Top News मोबाइल चोरी के शक में युवक का मुंडवाया सिर, गले में चप्पलों की माला डाल पूरे गांव में घुमाया

मोबाइल चोरी के शक में युवक का मुंडवाया सिर, गले में चप्पलों की माला डाल पूरे गांव में घुमाया

by Sanjay Kumar Srivastava 11 August 2026, 1:55 PM IST (Updated 11 August 2026, 2:08 PM IST)
11 August 2026, 1:55 PM IST (Updated 11 August 2026, 2:08 PM IST)
इंसानियत शर्मसार: मोबाइल चोरी के शक में युवक का मुंडवाया सिर, गले में चप्पलों की माला डाल पूरे गांव में घुमाया

UP Crime: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ घोर अमानवीय व्यवहार किया गया. आरोप है कि गांव के राजू सिंह और उसके बेटे राज ने सोनू नामक युवक को लखनऊ से अगवा किया और गांव ले आए. इसके बाद दबंग पिता-पुत्र ने कानून हाथ में लेते हुए युवक के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए, बेरहमी से उसकी पिटाई की, और फिर उसका सिर व मूंछ मुंडवा दी. इतना ही नहीं, पीड़ित को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया.

आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आने के बाद पिता-बेटे की जोड़ी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति का सिर मुंडवाते, उसे जूतों की माला पहनाते और गांव में घुमाते हुए दिखाया गया है. उन्होंने बताया कि यह घटना असिवान पुलिस स्टेशन इलाके के पाठकपुर गांव में हुई. पुलिस के अनुसार, गांव के रहने वाले 30 साल के सोनू पर 30 जुलाई की रात मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप था. उस रात राजू और उसका बेटा राज गांव के बाहर एक बाग में अपनी झोपड़ी के बाहर सो रहे थे. पुलिस ने बताया कि बाद में फोन एक बंद दुकान के पास मिला. इसके बाद पिता-बेटे की जोड़ी और अनिल ने सोनू को पकड़ा और कथित चोरी की शिकायत पर उसे अपने घर ले गए.

युवक को बंधक बनाकर किया टॉर्चर

आरोप है कि बाद में सोनू को रस्सी से बांधा गया, उसका सिर मुंडवाया गया और उसकी आधी मूंछ काट दी गई. पुलिस ने बताया कि उसे जूतों और चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया भी गया. बांगरमऊ के सर्कल ऑफिसर हर्ष मोदी ने बताया कि रविवार को इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो के ज़रिए पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि राजू और उसके बेटे राज को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है और तथ्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं. सर्कल ऑफिसर मोदी ने कहा कि आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. मोदी ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

आफताब ने जिस श्रद्धा वॉकर के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, आज उसकी बुआ को पाकिस्तान से आ रहे फोन

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?