Home Latest News & Updates कानून को चुनौती देने वाले बदमाश का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, बिल्डरों से करता था वसूली

कानून को चुनौती देने वाले बदमाश का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, बिल्डरों से करता था वसूली

by Prashant Tripathi 7 July 2026, 5:02 PM IST (Updated 7 July 2026, 5:08 PM IST)
7 July 2026, 5:02 PM IST (Updated 7 July 2026, 5:08 PM IST)
Police encounter miscreant challenged law Delhi

Delhi News : दिल्ली के नामी बिल्डर पर खुलेआम गोलियां चलाकर कानून को चुनौती देने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर हो गया है. इस एनकाउंटर के बाद से पुलिस ने चौंकाने वाले मामले सामने रखे हैं. पुलिस की माने तो दिल्ली के सारे बड़े-बड़े बिल्डर और व्यापारियों से रंगदारी करने के लिए एक गिरोह इन लोगों ने बनाया था और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लगातार यह धमकियां देते थे.

एक गिरोह किया तैयार

इस बदमाश की धमकी को सुनकर आप समझ गए होंगे कि इसका मकसद क्या है. आपको बता दें कि यह नामी बदमाश पवन पहलवान है. फाइनेंस के धंधे में जब यह फ्लॉप हो गया तो इसने दिल्ली के बड़े-बड़े व्यापारियों और बिल्डरों को निशाना बनाने के लिए एक गिरोह तैयार किया. गिरोह का खौफ व्यापारियों और बिल्डरों में बैठने के लिए किसने सबसे पहले उसे दिन पहले ही दिल्ली के पहाड़गंज में एक नामी बिल्डर के ऑफिस में घुसकर गोलियां चलाईं. इस फायरिंग में बिल्डर बाल बाल बच गया. इसके बाद इसने सोशल मीडिया पर खुलेआम व्यापारियों और बिल्डरों को धमकी देना शुरू कर दिया.

दहशत का माहौल हो गया था कायम

इंस्टाग्राम पर यह खुलेआम धमकी भरे वीडियो बिल्डर और व्यापारियों का नाम लेकर बनाता था और उसको भेज देता था. व्यापारी और बिल्डर को वीडियो भेजने के अलावा यह सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करता था. खुद पुलिस की माने तो हालत यह हो गई थी की दहशत का माहौल पूरी तरह से कायम हो गया था. कानून को खुलेआम चुनौती को पुलिस ने जब जांच पड़ताल में मामला उजागर किया तो पाया कि यह लोग एक नामी खूंखार गैंगस्टर के पहले संपर्क में आए. गैंगस्टर ने उनके साथ काम करने से मना किया तो इन लोगों ने खुद का गिरोह बना लिया. गिरोह का खौफ जमाने के लिए इन्होंने एक नामी बिल्डर के दफ्तर में घुसकर सबसे पहले गोलियां चलाईं.

इस गिरोह ने सबसे पहले एक नामी बिल्डर के ऑफिस में घुसकर गोलियां चलाईं. इसका मकसद था कि बाकी बिल्डर और व्यापारी डरकर इनको महीने का लाखों रुपया देना शुरू कर दें. इस गिरोह में कुल पांच लोग शामिल हुए, जिसमें दो आरोपी पहले बिल्डर का काम कर चुके हैं जबकि एक फाइनेंस का कर चुका है. इसके अलावा एक आरोपी शक्ति उत्तर प्रदेश क नोएडा का जाना माना बदमाश है.

गिरोह का मुखिया पुलिस के नहीं चढ़ पा रहा था हत्थे

चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया जबकि इस गिरोह का सरगना पवन पहलवान कई दिनों से पुलिस के हत्थे नहीं चढ पा रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि पवन पहलवान दिल्ली में किसी से मिलने के लिए आने वाला है. इसके बाद से पुलिस ने ट्रैपिंग की और नामी बदमाश पहलपल पवन पहलवान को रुकने को कहा लेकिन पवन पहलवान ने पुलिस को देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी. पवन की तरफ से चलाई गई गोली से एक कांस्टेबल घायल भी हो गया है. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई और पवन पहलवान के दोनों पैरों पर गोलियां लगी है.

दिल्ली का किया रुख

दिल्ली का किया रुख मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि यह हरियाणा के झज्जर इलाके में एक समय में पहलवानी किया करता था. पहलवानी में कुछ खास नहीं कर पाने के बाद से इसने दिल्ली का रुख किया. शुरुआती दौर में इसने फाइनेंस का काम किया लेकिन जब फाइनेंस का धंधा भी नहीं चला तो यह रंगदारी वसूलने के काम में आ गया. जिसका अंजाम यह है कि अब यह सलाखों के पीछे जाएगा.

हेराफेरी रोकने के लिए अनोखा नियम: पटना के महावीर मंदिर में बिना जेब वाले कपड़े पहनकर ही गिन सकेंगे दान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?