Home लाइफस्टाइल पटोला पहनने के 5 स्टाइलिश तरीके दे, इन हसीनाओं ने दिखाया देसी फैशन का जलवा

पटोला पहनने के 5 स्टाइलिश तरीके दे, इन हसीनाओं ने दिखाया देसी फैशन का जलवा

by Preeti Pal 14 November 2026, 1:44 PM IST
14 November 2026, 1:44 PM IST
पटोला साड़ी पहनने के ये 5 स्टाइलिश तरीके देख आप भी हो जाएंगे फैन, इन हसीनाओं ने दिखाया देसी फैशन का जलवा

Patola Styling: भारतीय फैशन की बात हो और साड़ियों का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है! खासकर गुजरात की पारंपरिक पटोला साड़ी की बात ही कुछ अलग है. अपने खूबसूरत रंगों, बारीक डिजाइन और खास बुनाई के लिए मशहूर पटोला सदियों से फैशन की दुनिया में अपनी जगह बनाए हुए है. पहले ये साड़ी ज्यादातर ट्रेडिशनल मौकों पर पहनी जाती थी, लेकिन अब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इसे नए अंदाज में पहनकर मॉडर्न फैशन का हिस्सा बना रहे हैं. दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ, शरवरी और जाह्नवी कपूर तक, कई एक्ट्रेसेस ने पटोला को ऐसे स्टाइल किया है कि पुराने डिजाइन में भी नया फैशन नजर आने लगा है. आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करके हर फंक्शन की जान बन सकती हैं.

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज और रेड कलर वाले पटोला कुर्ते के साथ डार्क पर्पल ट्राउजर पहनकर शानदार कलर कॉम्बिनेशन दिखाया. इसके साथ एंटीक गोल्ड कलर का दुपट्टा उनके लुक को और खास बना रहा था. अगर आप भी पटोला कुर्ता पहन रही हैं, तो उसके साथ किसी अलग और डार्क कलर का बॉटम ट्राई कर सकती हैं.

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने ग्रीन सिल्क अनारकली के साथ मल्टीकलर पटोला दुपट्टा कैरी किया. खास बात ये थी कि कुर्ते का हरा रंग दुपट्टे के शेड से मैच कर रहा था. मोती और पोल्की जूलरी ने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ा. आप भी पटोला दुपट्टे के किसी एक कलर से मैच करता हुआ कुर्ता पहन सकती हैं.

Banarasi Saree पहनकर जब इन 6 हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, दीपिका से आलिया तक के लुक ने जीता दिल

शरवरी

शरवरी ने अपनी मां की पुरानी पटोला साड़ी को नया लुक देकर फैशन गोल्स सेट किए. उन्होंने इस साड़ी से फ्यूशिया कलर की स्कर्ट तैयार करवाई और उसके साथ पर्पल कॉर्सेट पहना. मिरर वर्क, गोटा और जरदोजी की कारीगरी ने इसे बहुत खूबसूरत बना दिया. अगर आपके पास भी घर में पुरानी पटोला साड़ी है, तो उसे नया लुक दे सकती हैं.

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने नीले रंग की पटोला साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना. चांदबाली, मांग टीका और कलरफुल चूड़ियों ने उनके लुक को कंप्लीट किया. ये स्टाइल उन लड़कियों के लिए अच्छा है, जिन्हें ट्रेडिशनल और रिच लुक पसंद है.

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने पटोला से इंस्पायर डिजाइन वाला मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी कॉर्सेट पहना. इसे उन्होंने कलरफुल मैचिंग स्कर्ट के साथ स्टाइल किया. आप भी इस वेडिंग सीजन के लिए इस तहर का लुक क्रिएट कर सकती हैं.

कॉर्सेट ब्लाउज के साथ जूलरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 5 स्टाइलिंग टिप्स से वेडिंग लुक बनेगा सुपरहिट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?