Home राज्य राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर पर ED की रेड

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर पर ED की रेड

by Farha Siddiqui 16 January 2024, 2:16 PM IST (Updated 1 August 2025, 1:02 PM IST)
16 January 2024, 2:16 PM IST (Updated 1 August 2025, 1:02 PM IST)
ED raod on mahesh joshi house

16 January 2024  

JJM घोटाले में महेश जोशी का नाम आया सामने

ईडी ने राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के घर पर छापा मारा। जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का ये पूरा मामला है। पिछले साल जांच एजेंसी ने केंद्र सरकार से जुड़े मामले में 2 बार छापेमारी की थी। स्वास्थ्य इंजीनियरिंग के पूर्व मंत्री महेश जोशी के यहां पीएमएलए के तहत छापेमारी की गई है। उनके घर की तलाशी ली जा रही है।

मंत्री के दो घरों पर छापेमारी

जल जीवन मिशन घोटाले का ये पूरा मामला है। जयपुर, दिल्ली और गुजरात की 10 टीम ने आज सुबह पांच बजे जयपुर, बांसवाड़ा समेत कई शहरों में उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें पूर्व मंत्री के दो घर, जल विभाग के 2 ठेकेदारों और 2 अधिकारियों के ठिकाने भी शामिल हैं। ED, पूर्व मंत्री के परिवार के 2 सदस्यों की फाइल को लेकर भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महेश जोशी को ईडी नोटिस भी भेज सकती है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली या फिर जयपुर पूछताछ के लिए जाना पड़ेगा। पिछले 6 महीने से ईडी इस घोटाले की जांच कर रही है।

कईं अधिकारियों का नाम भी घोटाले में शामिल

कुछ दिनों पहले ही राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जयपुर की हवा महल सीट से वो चुनाव लड़ना चाहते थे। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था। इस मामले में ED ने दावा किया, कि जल जीवन मिशन से अवैध रूप से राशि निकालने के लिए राजस्थान सरकार के कई अधिकारियों ने उनकी मदद की है। जांच में ये बात सामने आई है कि ठेकेदार इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा जारी किए गए फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर ही बड़े अधिकारियों को रिश्वत देकर ये घोटला किया गया है।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?