Home राज्य नहीं रहें मशहूर शायर मुनव्वर राणा, निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नहीं रहें मशहूर शायर मुनव्वर राणा, निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

by Farha Siddiqui
0 comment
नहीं रहें मशहूर शायर मुनव्वर राणा, निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

15 january 2024

मुनव्वर राणा के निधन पर पीएम ने जताया शोक

मां पर शानदार शायरी लिखने वाले और उर्दू भाषा के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार को देर रात लखनऊ में निधन हो गया। उनके जाने से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वो लंबे सवक्त से बीमार थे। मुनव्वर राणा 71 साल के थे। किडनी से जुड़ी परेशानियों के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम ने जताया शोक

मुनव्वर राणा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुनव्वर राणा जी के निधन से मुझे बहुत ही दुख हुआ है। उन्होंने उर्दू साहित्य और कविता में अहम योगदान दिया था। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। पीएम के अलावा यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शोक जताया है। उन्होंने सायरन अंदाज में लिखा, कि तो इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है, फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है। देश के मशहूर शायर मुन्नवर राणा जी का निधन बहुत ही दुखदायी है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। दुसरी तरफ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, जिस्म में मिट्टी मलेंगे तो हम पवित्र हो जायेंगे एक दिन एै ज़मीं तेरी ख़ूराक बन जायेगे। उन्होंने कहा कि मुनव्वर साहब का जाना दुनिया के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?