Home Latest News & Updates दिल्ली से केरलम जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी!

दिल्ली से केरलम जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी!

by Amit Dubey
0 comment
Rajdhani Express Fire

Rajdhani Express Fire: रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 68 यात्रियों को ले जा रहे बी-1 कोच में आग लग गई, जिसके बाद इमरजेंसी उपाय किए गए. तुरंत ही प्रभावित डिब्बे को रैक से अलग कर दिया गया.

Rajdhani Express Fire: रविवार की सुबह मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई. मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक ट्रेन की एसी बोगी में आग लग गई. यह आग सुबह में लगी, जिसकी वजह से ट्रेन में सो रहे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह आग दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम को जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी. इस घटना के बारे में रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिस बोगी में आग लगी थी, उसमें करीब 68 यात्री सवाल थे. राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने या चोट लगने की कोई खबर नहीं है.

बी-1 एसी कोच में आग

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की यह घटना रेलवे के कोटा डिवीजन में सुबह 5:15 बजे की है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक एसी कोच में आग लग गई. यह घटना रेलवे के कोटा डिवीजन में सुबह 5:15 बजे घटी. ट्रेन नंबर 12431 में लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 68 यात्रियों को ले जा रहे बी-1 कोच में आग लग गई, जिसके बाद इमरजेंसी उपाय किए गए. तुरंत ही प्रभावित डिब्बे को रैक से अलग कर दिया गया. इसके साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड विद्युत आपूर्ति (ओएचई) को तुरंत बंद कर दिया गया. रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए थे और आग को बुझाने के लिए काम में लग गए थे.

वहीं, अधिकारी ने आगे बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया. कोटा रेलवे के पीआरओ रविंद्र लखारा ने पीटीआई को बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.

आग लगने के कारणों की जांच- रेलवे

न्यूज एजेंसी के अनुसार, रेलवे ने बताया कि कोटा तक की यात्रा के लिए उन्हें अन्य डिब्बों में बैठाने की व्यवस्था की गई है. वहीं, पूरी क्षमता बहाल करने के लिए कोटा स्टेशन पर एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा. रेलवे ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है. कोटा मंडल (पश्चिम मध्य रेलवे) ने अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन नंबर 12955 को Mahidpur Road (MEP) पर रोक दिया गया. यह सेक्शन जल्द ही क्लियर कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बंगाल के आसनसोल में बवाल! लाउडस्पीकर के नए नियमों पर भड़के लोग, पुलिस चौकी पर किया पथराव

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?