Home राज्य मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

by Rashmi Rani 12 February 2024, 11:12 AM IST (Updated 31 October 2025, 12:20 PM IST)
12 February 2024, 11:12 AM IST (Updated 31 October 2025, 12:20 PM IST)
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

12 Feb 2024

‘विकसित भारत के साथ विकसित गुजरात’

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बनासकांठा जिले के जलोत्रा गांव में लोगों से ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती को अपनाने के लिए अपिल की। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप नशे से दूर रहे और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। ‘ड्रिप सिंचाई’ के बारे में उन्होंने ग्रामिणों को बताया । मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रिप सिंचाई बेहद ही खास विधि है । सिंचाई करने का ये बहुत ही अलग तरिका है । इसमें पानी और खाद की बचत होती है । इस विधि में पानी को पौधों की जड़ों पर बूंद-बूंद करके टपकाया जाता है।

‘विकसित भारत के साथ विकसित गुजरात’

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बीजेपी के ‘गांव चलो’ अभियान के तहत वो बनासकांठा आए थे और इस गांव में एक रात ठहरे। मुख्यमंत्री ने इस गांव में एक मंदिर पहले पूजा-अर्चना की और इसके बाद स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जिस उत्साह से काम कर रही है, उसे देखते हुए आने वाले समय में सभी लंबित काम पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में हर किसी को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए ताकि ‘विकसित भारत के साथ विकसित गुजरात’ का नारा साकार किया जा सके।

स्थानीय नेता के यहां किया रात्रि भोज

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेता दिनेशभाई भटोला के परिवार के सदस्यों के साथ रात्रि भोज किया। इस पहल के जरिए बीजेपी का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात के सभी बूथ में अपना आधार मजबूत करना है।‘गांव चलो अभियान’ के तहत मंत्रियों और विधायकों समेत कुल 56,700 पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बूथ का जिम्मा सौंपा गया था।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?