Home Latest News & Updates बाइकर लड़की को जानबूझकर कार ने मारी जोरदार टक्कर, घसीटती हुई गई…, गुरुग्राम का वीडियो वायरल

बाइकर लड़की को जानबूझकर कार ने मारी जोरदार टक्कर, घसीटती हुई गई…, गुरुग्राम का वीडियो वायरल

by Neha Singh 14 September 2026, 2:42 PM IST
14 September 2026, 2:42 PM IST
Gurugram Biker Girl

Gurugram Biker Girl: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो देखने में बेहद खौफनाक है. वीडियो को एक महिला बाइकर सिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने दावा किया कि एक कार ने जानबूझकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर गई और कई मीटर तक घसीटती चली गई. टक्कर के बाद कार में बैठे लोग मौके से भाग गए. बाइकर सिया सड़क पर गिरने से बुरी तरह घायल हो गईं. बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर घटना की जानकारी शेयर की.

कार ने बाइक का पीछा किया

सिया के मुताबिक, वह रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ अपनी अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थीं, तभी कथित तौर पर एक कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कार में बैठे लोग उनके पास आए और बदतमीजी करने लगे. जब उन्होंने उनसे दूरी बनाए रखने के लिए कहा, तो उन्होंने कथित तौर पर रिया से बाइक रोकने के लिए कहा.

नशे में थे बदमाश

सिया ने यह भी आरोप लगाया कि कार में बैठे लोग नशे में लग रहे थे. उन्होंने कहा कि थोड़ी देर बाद, ओवरटेक करते समय, कार ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गईं. घायल रिया को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फुटेज में दिख रहा है कि कार ने बाइक को टक्कर मारी और उसे कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई. यह घटना रिया की बाइक पर लगे कैमरे में कैद हो गई और बाद में उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. लोगों ने वीडियो शेयर किया और यह वायरल हो गया.

जांच कर रही पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने घटना पर खुद संज्ञान लिया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाइकर ने कार की डिटेल्स भी दी हैं, जो मनीष के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस वायरल फुटेज और आस-पास के CCTV कैमरों का इस्तेमाल करके कार और उसके ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है. हालांकि पीड़ित ने कोई फॉर्मल शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले पर खुद से संज्ञान लिया है. इस घटना ने तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सत्य निकेतन हादसा: मालिक के बेटे समेत 3 गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?