Home Top News सत्य निकेतन हादसा: मालिक के बेटे समेत 3 गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

सत्य निकेतन हादसा: मालिक के बेटे समेत 3 गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

by Sachin Kumar 9 September 2026, 7:08 PM IST (Updated 9 September 2026, 7:13 PM IST)
9 September 2026, 7:08 PM IST (Updated 9 September 2026, 7:13 PM IST)
Delhi building collapse Two-day police custody owner son

Satya Niketan: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने से सात लोगों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार को गिरफ्तार किए गए इमारत के मालिक के बेटे, एक PG ऑपरेटर और एक कॉन्ट्रैक्टर को अदालत ने दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन की कस्टडी की मांग की थी. वहीं, PG ऑपरेटर सुधांशु के वकील ने दावा किया कि मीडिया ट्रायल की वजह से जांच प्रभावित हो रही है. इसी के चलते मामले की सुनवाई बंद कमरे (इन-कैमरा) में की गई. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कौतुक भारद्वाज ने इमारत के मालिक के बेटे महेश गुप्ता, कॉन्ट्रैक्टर सानोज और PG ऑपरेटर सुधांशु को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दे दी.

दो दिन बाद फिर अदालत में किया जाएगा पेश

वहीं, सभी आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया. बाकी दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद पेश किया गया था. मजिस्ट्रेट ने ‘हॉस्टल डेज’ PG चलाने वाले दो बिजनेस पार्टनर्स में से एक, सुधांशु के वकील की आपत्ति के बाद कार्यवाही मीडियाकर्मियों को अदालत से बाहर जाने का निर्देश दिया.

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर दिल्ली HC सख्त, MCD और सरकार को नोटिस; कही ये बात

पुलिस के मुताबिक, इमारत के मालिक महेश ने अगस्त 2025 में इस प्रॉपर्टी को सुधांशु और उसके पार्टनर शुभम त्यागी को लीज पर दी थी. इसके बाद दोनों ने उस जगह को हॉस्टल डेज नाम से पेइंग गेस्ट अकोमोडेशन के तौर पर चलाना शुरू कर दिया.

हरिराम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

लेबर कॉन्ट्रैक्टर सानोज को यूपी के कासगंज से दिल्ली लाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया. सोमवार को एक कोर्ट ने बिल्डिंग के मालिक हरिराम (81) और उनकी पत्नी उर्मिला (75) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. साथ ही उनके बेटे महेश (52) को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. बता दें कि यह हादसा रविवार को उस वक्त हुआ जब ज्यादातर स्टूडेंट बिल्डिंग में सो रहे थे.

काफी साल पुरानी थी बिल्डिंग

FIR के अनुसार, स्थानीय निवासियों से पता चला है कि बिल्डिंग काफी साल पुरानी थी. इस बिल्डिंग को किराए की कमाई के लिए बनाया गया था. जांच करने वाले यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस अतिरिक्त निर्माण से पहले से बनी बिल्डिंग पर दबाव पड़ा था.

7 मौतों के बाद सत्य निकेतन इलाके में चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली में 24 जानलेवा इमारतों को तोड़ा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?