Home Latest News & Updates NEET आंदोलन में गैंगस्टर एंट्री? हरियाणा के मंत्री बोले- पुलिस पर हमले कर माहौल बिगाड़ने की साजिश

NEET आंदोलन में गैंगस्टर एंट्री? हरियाणा के मंत्री बोले- पुलिस पर हमले कर माहौल बिगाड़ने की साजिश

by Ravi Kaliraman 23 July 2026, 2:29 PM IST
23 July 2026, 2:29 PM IST
Gangster entry into NEET protest

Haryana News : हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने NEET परीक्षा और पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि NEET मुद्दे पर चल रहे आंदोलन में कुछ गैंगस्टर और असामाजिक तत्व भी शामिल हो रहे हैं, जिनका मकसद छात्रों की आवाज उठाना नहीं बल्कि देश में अराजकता फैलाना है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग आंदोलन का समर्थन करते या उसमें शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे लोगों को जानबूझकर आंदोलन में शामिल कराया जा रहा है ताकि माहौल खराब हो और पुलिस के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो.

छात्र कभी भी असामाजिक नहीं हो सकता

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि छात्र कभी भी असामाजिक नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि जो युवा अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उनकी चिंताओं का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन यदि आंदोलन की आड़ में गैंगस्टर या असामाजिक तत्व घुसपैठ करते हैं तो यह बेहद गंभीर विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग पुलिस पर हमले कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

गौरव गौतम ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया और प्रदर्शन के दौरान ‘नेपाल बनाएंगे’ और ‘बांग्लादेश बनाएंगे’ जैसे नारे लगाने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं की सोच नहीं हो सकती. उनके मुताबिक, ऐसे बयान और गतिविधियां यह संकेत देती हैं कि कुछ ताकतें आंदोलन को भटकाने और देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं.

पेपर लीक का मामला भविष्य से जुड़ा

खेल मंत्री ने कहा कि NEET परीक्षा और पेपर लीक का मामला देश के युवाओं और देश के भविष्य से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर हैं और सरकार की मंशा स्पष्ट है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बने. उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो.

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की दिशा में कदम उठाए हैं ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न हों और इसके लिए सुझावों के आधार पर व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

गौरव गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि सरकार इस विषय पर संसद में चर्चा चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्षी INDIA गठबंधन बहस से बच रहा है. उनके अनुसार राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

हत्या या आत्महत्या? जिस जेल में भाई और चाचा हैं बंद, उसी में तौलिए के फंदे से लटका मिला कैदी! सुरक्षा पर सवाल

राजनीति नहीं होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यदि किसी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. यही प्रधानमंत्री मोदी का भी संकल्प है कि देश में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो. खेल मंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामलों में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को भी सौंपी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

विपक्ष को नकार चुकी है तीन बार जनता

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता उन्हें तीन-तीन बार नकार चुकी है. उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के शासनकाल में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं, लेकिन तब किसी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बजट और संसाधनों को पहले की तुलना में कई गुना बढ़ाया है और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

गौरव गौतम ने आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं और उन्हें विश्वास है कि राज्य के खिलाड़ी इस बार भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतेंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों के क्षेत्र में लगातार देश का नेतृत्व कर रहा है और सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.

MP में मौसम का ट्रिपल अटैक, 60 घंटे से नहीं थम रही बारिश, 17 जिलों में अलर्ट, नदियां-नाले उफान पर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?