Haryana News: होली को देखते हुए हरियाणा के करनाल सेक्टर 32-33 थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 पेटी शराब पकड़ी. आरोपी घर में सस्ती शराब महंगे ब्रांड्स की बोतलों में भरकर बाजार में बेचते थे.
- Amit Bhatnagar की रिपोर्ट
Haryana News: होली को देखते हुए हरियाणा के करनाल सेक्टर 32-33 थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 पेटी शराब पकड़ी. आरोपी घर में सस्ती शराब महंगे ब्रांड्स की बोतलों में भरकर बाजार में बेचते थे. छापे के दौरान मौका देखकर आरोपी फरार हो गया. करनाल में पुलिस की तरफ से होली से पहले एक बड़ी कार्रवाई की गई है. शराब की 90 पेटियां पकड़ी गई हैं. ये शराब घर के अंदर छिपाई हुई थी. यहां पर सस्ती शराब को महंगी शराब की बोतलों में डालकर उस पर लेबल लगाकर बेचने का काम किया जाता था.
छापे के दौरान आरोपी फरार
करनाल के सेक्टर 33 के पीछे फूसगढ़ गांव के पास घर में सस्ती शराब से महंगी शराब की बोतलें तैयार की जाती थी. पुलिस ने जब वहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की तो पुलिस को बड़े बड़े ब्रांड्स की शराब की बोतलें मिली. यहां घर पर सस्ती शराब से महंगी शराब की बोतल बनाने का काम हो रहा था. उस पर बाकायदा लेबल भी लगाया जा रहा था जिससे ये ग्राहक को लगे कि ये महंगे ब्रांड की शराब है. सस्ती शराब से महंगे ब्रांड की शराब बनाकर ये मार्केट में बेचा करते थे ताकि लोग शराब के ठेके पर ना जाकर इनके पास आए. छापे के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया पर वहां से पुलिस ने 90 पेटियां पकड़ी. जिसमें 45 पेटियां शराब से भरी बोतलों की थी और वो सस्ते ब्रांड्स की थी. जबकि 45 ऐसी पेटियां थी जिसमें शराब की बोतलें तो थी वो भी महंगे ब्रांड्स की पर उनमें शराब नहीं थी, उनमें शराब सस्ते वाली डालकर लोगों का बेवकूफ बनाया जा रहा था.
शराब के ठेकेदारों में हड़कंप
आरोपी मौके से फरार है. पुलिस उसकी धड़पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. पुलिस ने कहा कि अब वह एक्साइज विभाग से संपर्क करके आगे की कार्रवाई करेगी और ये पता लगाएगी ये शराब की बोतलें कहां जाती थी, क्या किसी पार्टी के लिए, क्या किसी शादी फंक्शन के लिए , क्या फिर किसी ठेके पर ही जा रही थी ताकि ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके. पुलिस ने कहा कि ये अभी जांच का विषय है. पुलिस ने कहा कि शहर में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी. यदि कोई अवैध शराब की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे इलाके में शराब की दुकानों की सघन जांच कर रही है. प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब के ठेकेदारों में हड़कंप मचा है.
ये भी पढ़ेंः होली से पहले हाथरस में भीषण हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और वैन की टक्कर, 6 की मौत, 6 घायल
