Home Top News ईरान युद्ध : दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, ऑपरेशन शुरू; कई फ्लाइट लौटी

ईरान युद्ध : दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, ऑपरेशन शुरू; कई फ्लाइट लौटी

by Sachin Kumar
0 comment
Middle East conflict 80 international flights cancelled Delhi airport

Tension in Middle East : इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. साथ ही ईरान के पलटवार की वजह से युद्ध अपने चरम पर पहुंच गया है और इसका असर फ्लाइट पर देखने को मिल रहा है.

Tension in Middle East : ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध विस्तार लेता जा रहा है. ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने और इजरायल में ताबड़तोड़ मिसाइल से हमले किए है. युद्ध अब गहराता जा रहा है और यही वजह रही कि मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हुईं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते विवाद के बीच एयरलाइंस के ऑपरेशन में रुकावट के कारण मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 80 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. अमीरात समेत कुछ एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट से आने-जाने के लिए कुछ हद तक ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं.

44 अराइवल कैंसिल कर दी गईं

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 फ्लाइट्स डिपार्चर और 44 अराइवल कैंसिल कर दी गईं. इसी बीच लोगों के लिए सरकार ने एक वेबसाइट का लिंक दिया है जिसमें फ्लाइट ट्रैक कर सकते हैं. वहीं, दुबई जाने वाली अमीरात की एक फ्लाइट EK513 एयरस्पेस में पाबंदियों की वजह से राष्ट्रीय राजधानी लौट आईं. इसके अलावा अधिकारियों ने यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह से अमीरात की एक फ्लाइट EK512 दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुईं. दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रह पॉलिटिकल हालात की वजह से पश्चिम की तरफ से कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स में देरी हो रही है या उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं.

खाड़ी देशों से रद्द हुईं 1117 उड़ानें

दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे पॉलिटिकल हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स में देरी हो रही है या उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट प्रतिदिन 1300 से ज्यादा फ्लाइट्स हैंडल करता है. बीते तीन दिनों में भारतीय एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट में संकट की वजह से 1117 विदेशी उड़ानें रद्द कर दीं.

यात्रियों को हो रही है परेशानी

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर की है. कुछ यात्रियों ने तो 14-20 घंटे से ज्यादा इंतजार करने तक की बात कही गई है. फिलहाल स्थित पर नजर रखी जा रही है और एयरलाइंस री-रूटिंग या वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं. हालांकि, अभी तक यात्रियों में असमंजम बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत से कश्मीर में तनाव, रैलियों में प्रदर्शनकारी और पुलिस में झड़प, 14 लोग घायल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?