Home Latest News & Updates NEET के बाद अब JPSC परीक्षा पर बवाल! झारखंड में छात्रों का हल्ला बोल, हेमंत सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

NEET के बाद अब JPSC परीक्षा पर बवाल! झारखंड में छात्रों का हल्ला बोल, हेमंत सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

by Sachin Kumar 30 July 2026, 4:54 PM IST (Updated 31 July 2026, 12:34 PM IST)
30 July 2026, 4:54 PM IST (Updated 31 July 2026, 12:34 PM IST)
AJSU students protest Ranchi irregularities JPSC JSSC exams

Jharkhand Protest: देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ को लेकर चल रही बहस के बीच झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन तेज हो गया है. गुरुवार को AJSU पार्टी के युवा और छात्र विंग ने JPSC और JSSC परीक्षाओं के नतीजों में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ एक विरोध मार्च निकाला. साथ ही 14वीं JPSC परीक्षा के नतीजों में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग की. प्रदर्शनकारी सबसे पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए और उसके बाद सरकार के खिलाफ मार्च निकाला. इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने ’14वीं JPSC रद्द करो’, ‘ JPSC में CBI जांच की सिफारिश करो’ और ‘JPSC, JSSC के कामकाज में सुधार करो’ के नारे भी लगाए.

मुख्य गेट पर रोक दिया गया

इसी बीच प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए लगातार लोक भवन की तरफ बढ़ रहे थे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें लोक भवन के मुख्य गेट से पहले ही रोक दिया. AJSU छात्र संघ के अध्यक्ष ओम वर्मा ने दावा किया कि JPSC की सीटें 25 लाख से 1 करोड़ रुपये में बेची जा रही हैं और इसके कारण हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है. साथ ही हम 14वीं JPSC परीक्षा के नतीजों में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कामकाज में सुधार की मांग करते हैं. प्रदर्शनकारी का दावा है कि 19 अप्रैल को हुई 14वीं कंबाइंड सिविल सर्विसेज़ प्रीलिमिनरी परीक्षा (JPSC) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था.

जारी नहीं किए थे मार्क्स

मार्च में शामिल एक स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि कमीशन ने नतीजे घोषित करने से पहले कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स जारी नहीं किए थे. नतीजे इस महीने ही घोषित किए गए थे. AJSU यूथ विंग के सदस्य ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक की जिम्मेदारी ली थी. इसी बीच AJSU यूथ विंग के सदस्य ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक की जिम्मेदारी ली थी. अब हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को भी JPSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के मामला CID को सौंप देना चाहिए. शाहदेव ने आगे कहा कि फिलहाल हमें पुलिस की जांच पर इतना भरोसा नहीं है. यह कुछ गिरफ्तारियां दिखाकर इतने बड़े मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और हम इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग करते हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि JPSC की प्रारंभिक परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि एक सीट करोड़ों में बेची जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. इसके अलावा बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से इस पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की.

पेपर लीक कानून में संशोधन पर खड़गे का सरकार पर हमला, कहा- युवाओं को शांत करने की कोशिश, समाधान नहीं

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?