Home Latest News & Updates यूपी के कौशांबी में टोल प्लाजा से टकाराया LPG टैंकर, भीषण आग में 7 कर्मचारी झुलसे, हालत गंभीर

यूपी के कौशांबी में टोल प्लाजा से टकाराया LPG टैंकर, भीषण आग में 7 कर्मचारी झुलसे, हालत गंभीर

by Neha Singh 26 June 2026, 11:26 AM IST (Updated 28 June 2026, 11:33 AM IST)
26 June 2026, 11:26 AM IST (Updated 28 June 2026, 11:33 AM IST)
Kaushambi LPG Blast

Kaushambi LPG Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. पुलिस ने बताया कि यहां एक LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया और आग लग गई. आग में 7 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसमें टोल बूथ के छह कर्मचारी और एक ट्रक ड्राइवर शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, कोखराज पुलिस स्टेशन इलाके में LPG टैंकर ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गया, जिससे वह एक डिवाइडर से टकराया और फिर टोल बूथ से टकरा गया. टक्कर के बाद टैंकर से लीक हो रही गैस के कारण ब्लास्ट हुआ और भीषण आग लग गई.

घायलों की हालत गंभीर

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे लगभग दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं. कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सत्यनारायण प्रजापत ने कहा जिले की सभी फायर ब्रिगेड यूनिट्स के साथ-साथ सिविल पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया था. आग बुझने के बाद भी फायर कर्मी इलाके पर नजर रख रहे हैं. टोल प्लाजा के चार कर्मचारियों आलोक सिंह, हीरामणि, अतुल मिश्रा और कृष्ण पाल मौर्य को ड्राइवर के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के SRN अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

जांच जारी

पुलिस ने बताया कि दो और घायल टोल कर्मचारियों को मूरतगंज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक टेक्निकल टीम को हादसे की जानकारी दे दी गई है. टेक्निकल टीम आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए हादसे के सभी पहलुओं की जांच करेगी. पुलिस फोर्स ने घटनास्थल के आसपास करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र को बैरिकेड कराकर आवागमन रोक दिया है. बता दें, पिछले कुछ दिनों में देश में कई आग लगने की दुर्घटनाएं हुई हैं.

लखनऊ अग्निकांड

इससे पहले 22 जून को लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे से ने पूरे देश को झकझोर दिया. शुरुआती जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से लगी आग पास में रखे गैस सिलेंडरों तक फैल गई, जिससे धमाके हुए और आग ने पूरे कोचिंंग सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ छात्रों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई. छोटी सी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए घरों, दुकानों और ऑफिस में फायर सेफ्टी नियमों का ध्यान रखें.

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, बिल्डिंग में फंसे छात्र

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?