Aliganj Coaching Fire: लखनऊ में दोपहर को एक तीन मंजिला कोचिंग सेंटर में भयंकर आग लग गई. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. आग लगने के बाद कई छात्र बिल्डिंग में फंस गए थे. फायर डिपार्टमेंट आग बुझाने में लगा हुआ है और राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को अलीगंज पुलिस स्टेशन के तहत उषा मेहता मार्ग पर मौजूद एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से दोपहर करीब 3 बजे आग लगने की जानकारी मिली. फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी समेत 14 फायर टेंडर लगाए गए हैं.
बालकनी से कूदे छात्र
आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी. आग की लपटों और काले धुएं ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया, जिससे छात्रों के लिए निकलना मुश्किल हो गया. कुछ बच्चे अपनी जान बचाने के लिए बालकनी और छत से कूद गए. स्थानीय लोगों ने फंसे हुए छात्रों को बचाने में मदद की. आग लगने की फोटोज और वीडियोज अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि आग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
VIDEO | Lucknow Coaching Centre Fire: Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) reaches site, reviews rescue operations.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xE9qZ8atjA
मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम
सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया. सीएम योगी ने मौके पर लगातार नजर बनाए रखने और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं और हादसे का मुआयना कर रहे हैं. उन्होंने कहा “कुछ छात्र अभी भी बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं. फायरफाइटर उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. बिल्डिंग के अंदर फंसे छात्रों को बचाना ही हमारी प्राथमिकता है.” दमकल और पुलिस की टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं.
आस-पास के घरों को खाली कराया गया
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाख और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADCP) नॉर्थ ट्विंकल जैन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. करीब एक दर्जन फायर इंजन और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं. हताहतों की संख्या अभी पता नहीं है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने आस-पास की इमारतों को खाली करा दिया है. बचाव अभियान के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है.
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में 50 मंदिरों पर संशय बरकरार, चलेगा बुलडोजर या सरकार दिखाएगी नरमी?
News Source: PTI
