Home Latest News & Updates अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का भाई हैदराबाद से गिरफ्तार, MP में लाखों की ठगी कर 25 साल से था फरार

अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का भाई हैदराबाद से गिरफ्तार, MP में लाखों की ठगी कर 25 साल से था फरार

by Sanjay Kumar Srivastava 17 November 2025, 5:40 PM IST
17 November 2025, 5:40 PM IST
ARREST

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट में जांच के घेरे में आए अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी के भाई को वित्तीय धोखाधड़ी में हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है.

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट में जांच के घेरे में आए अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी के भाई को मध्य प्रदेश पुलिस ने महू में वित्तीय धोखाधड़ी के सिलसिले में हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 25 साल पहले मध्य प्रदेश के महू में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोपी हामूद अहमद सिद्दीकी को रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया. महू के सब डिविजनल ऑफिसर ऑफ पुलिस ललित सिंह सिकरवार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक फर्जी निजी बैंक स्थापित करने और सैकड़ों निवासियों को उनकी जमा राशि दोगुनी करने का वादा करने के बाद हामूद 2000 में महू से गायब हो गया था. घोटाला सामने आने के तुरंत बाद वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था, जिससे अधिकारी दशकों तक उसकी तलाश करते रहे.

मददगार भी जांच के दायरे में

आरोपी को रविवार को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के अनुसार, वह शेयर ट्रेडिंग में काम करते हुए लो प्रोफाइल बना रहा था. जांचकर्ता अब हमूद के संपर्कों और पिछले कुछ वर्षों की गतिविधियों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि भूमिगत रहने के दौरान उसकी मदद किसने की होगी. विशेष रूप से दिल्ली विस्फोट का मुख्य आरोपी डॉ उमर उन नबी, अल फलाह विश्वविद्यालय का छात्र था, जिसका जावेद सिद्दीकी अध्यक्ष है. एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की चल रही जांच, जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए विश्वविद्यालय के खिलाफ दर्ज दो मामलों में अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष को दो समन जारी किए हैं.

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष को समन

जांचकर्ताओं ने पाया कि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का बयान विश्वविद्यालय के कामकाज और संस्थान से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों से जुड़ी कई विसंगतियों को स्पष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण है, जिसके बाद समन भेजा गया है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी को समन जारी करना जांच हिस्सा है जो पिछले हफ्ते लाल किले के पास हुए विस्फोट की चल रही जांच के संबंध में है. जिसमें 13 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. माना जा रहा है कि विस्फोट से जुड़े कई संदिग्धों का विश्वविद्यालय से संबंध था. दिल्ली विस्फोट मामले में NIA ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे देश में NIA की छापेमारी चल रही है.

ये भी पढ़ेंः साफ हवा को तरस रहे दिल्लीवाले, आज भी AQI 300 पार, जानें अपने इलाके का हाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?