Israeli Airstrikes : ईरान से जारी जंग के बीच इजरायल ने पूर्व लेबनान में हवाई हमले किए हैं. इस अटैक में 16 लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
Israeli Airstrikes : ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां अमेरिका कह रहा है कि बिना शर्त ईरान अपने हथियार डाल दें. तो वहीं, ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने आखिरी सैनिक तक जंग लड़ेगा और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की जान को बेकार नहीं जाने देगा. इसी बीच ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिका सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. उसके साथ ही ईरानी समर्थित हूती और हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला किया था. इसी कड़ी में इजरायल ने भी शुक्रवार को लेबनान पर जमकर हवाई हमले किए हैं.
नबी चित के पहाड़ी पर किया गया हमला
लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लेबनान के नबी चित के पहाड़ी कस्बे में रात भर चले इजरायली हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि ईरान समर्थित आतंक संगठन समूह हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों की पूर्वी लेबनान की पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार देर रात इजरायल बल से झड़प हुई है.
VIDEO | Beirut: Israeli airstrikes killed at least 16 people and wounded 35 others overnight in the mountain town of Nabi Chit, Lebanese health officials said.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2026
(Source: AFP/PTI)
(Only for use in India)
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/tEAlsjxdhL
रात भर चलाया गया ऑपरेशन
खबर लिखने तक इजरायल की तरफ से कोई बयान नहीं आया था. लेकिन अब लेबनान पर हमले को लेकर IDF ने एक पोस्ट की है, जिसमें दावा किया गया है कि स्पेशल फोर्स ने लापता नेविगेटर रॉन अराड से जुड़ी चीजों का पता लगाने की कोशिश में रात भर ऑपरेशन किया गया. सर्च लाइट पर उनसे जुड़ी कोई चीज नहीं मिली है और IDF के किसी भी जवान के घायल होने की खबर नहीं है. डिफेंस फोर्स ने अपने बयान में आग कहा कि IDF दिन-रात लगातार ऑपरेशन करता रहेगा, क्योंकि उसका पक्का इरादा है कि वह इजरायल के सभी बेटों, शहीदों और लापता लोगों को इजरायल वापस लाएगा.
आतंकी नेटवर्क को खत्म करके रहेंगे
आईडीएफ ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि ईरान का खतरा उसकी सीमाओं से कहीं आगे तक फैला हुआ है. साथ ही हिजबुल्लाह और दूसरे प्रॉक्सी के जरिए, ईरानी सरकार पूरे इलाके में आम लोगों को निशाना बना रही है. डिफेंस फोर्स का स्पष्ट कहना है कि हम अमेरिका के साथ मिलकर इस आतंकी नेटवर्क को खत्म कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के खार्किव में रूस का कहर! मिसाइलों से हमला; अपार्टमेंट में टकराने से 7 लोगों की मौत
News Source: PTI
