Delhi AQI Today: सीपीसीबी के अनुसार आज दिल्ली का एक्यूआई 356 दर्ज किया गया है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे एक्यूआई लगातार बेहद गंभीर की श्रेणी में बना हुआ है.
17 November, 2025
Delhi AQI Today: दिल्लीवाले अब साफ हवा के लिए तरस रहे हैं. दिल्ली में ठंड की एंट्री के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 से 400 के बीच यानी बेहद गंभीर के श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और आईएमडी के अनुसार दिल्ली में सोमवार को कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया यानी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ है . शहर में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन इलाको में सबसे जहरीली है हवा
सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों से पता चला है कि पांच निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में बताया, जबकि 29 केंद्रों ने 300 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ स्तर दर्ज किया. चार केंद्र ‘खराब’ श्रेणी में रहे. राजधानी के 38 एक्यूआई निगरानी केंद्रों में से, बवाना में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया, जिसका एक्यूआई 419 था. “गंभीर” श्रेणी के अन्य क्षेत्रों में नरेला (405), जहांगीरपुरी (404), वजीरपुर (402) और रोहिणी (401) शामिल हैं.
जानें अपने इलाके का हाल
| जगह | AQI (सुबह 9 बजे) |
|---|---|
| अलीपुर, दिल्ली | 386 |
| आनंद विहार, दिल्ली | 380 |
| अशोक विहार, दिल्ली | 388 |
| आया नगर, दिल्ली | 308 |
| बवाना, दिल्ली | 419 |
| बुराड़ी क्रॉसिंग, दिल्ली | 345 |
| सीआरआरआई मथुरा रोड, दिल्ली | 341 |
| चांदनी चौक, दिल्ली | 382 |
| डीटीयू, दिल्ली | 396 |
| डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली | 357 |
| द्वारका सेक्टर-8, दिल्ली | 352 |
| आईजीआई एयरपोर्ट (टी3), दिल्ली | 293 |
| आईएचबीएएस, दिलशाद गार्डन, दिल्ली | 287 |
| आईटीओ, दिल्ली | 388 |
| जहांगीरपुरी, दिल्ली | 404 |
| जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली | 354 |
| लोदी रोड, दिल्ली (IITM) | 228 |
| लोदी रोड, दिल्ली (IMD) | 335 |
| मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली | 339 |
| मंदिर मार्ग | उपलब्ध नहीं |
| मुंडका, दिल्ली | 388 |
| एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली | 229 |
| नजफगढ़, दिल्ली | 320 |
| नरेला, दिल्ली | 405 |
| नेहरू नगर, दिल्ली | 385 |
| नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय | 328 |
| ओखला फेज-2, दिल्ली | 352 |
| पटपड़गंज, दिल्ली | 367 |
| पंजाबी बाग, दिल्ली | 378 |
| पूसा, दिल्ली (DPCC) | 364 |
| पूसा, दिल्ली (IMD) | 339 |
| आर. के. पुरम, दिल्ली | 362 |
| रोहिणी, दिल्ली | 401 |
| शादिपुर, दिल्ली | 354 |
| सिरिफोर्ट, दिल्ली | 364 |
| सोनीया विहार, दिल्ली | 377 |
| श्री अरविंदो मार्ग, दिल्ली | 328 |
| विवेक विहार, दिल्ली | 391 |
| वज़ीरपुर, दिल्ली | 402 |
सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था और आर्द्रता 92 प्रतिशत रही. IMD के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. दिन में बाद में धूप निकलने पर मौसम साफ हो जाएगा. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- सोनभद्र खदान में फंसी 12 मजदूरों की जान, एक शव बरामद, 40 घंटों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन
