Gold-Silver Rate Today: शादी-ब्याह का सीजन हो या फिर निवेश की तैयारी, सोना और चांदी खरीदने का प्लान बनाते समय सबसे पहले जेब का हिसाब लगाना जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी आज सोने या चांदी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले 27 नवंबर के ताजा रेट जरूर जान लीजिए. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतों पर लोगों की खास नजर बनी हुई है.
क्या है आज का भाव?
27 नवंबर को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 1.63% उछलकर 1,24,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी अच्छी तेजी रही और ये करीब 4.06% बढ़कर 1,52,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता का दबाव देखने को मिला. मजबूत डॉलर और महंगाई की चिंताओं ने भी सोने की चाल को प्रभावित किया.
बड़े शहरों में रेट
27 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव थोड़े ऊपर-नीचे रहे. जैसे दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,350 रुपये है. 22 कैरेट की कीमत 1,18,300 है. इसके अलावा एक किलो चांदी की कीमत 1,51,990 है. मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,550 और 22 कैरेट की 1,18,490 है. इसके अलावा एक किली चांदी 1,52,150 रुपये की है. कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,380 और 22 कैरेट की 1,18,330 है. वहीं, एक किलो चांदी 1,51,950 रुपये की है. इसके अलावा बेंगलुरु में में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,650 और 22 कैरेट 1,18,580 है. साथ ही एक किलो चांदी की कीमत 1,52,270 रुपये है. हैदराबाद में में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,740 और 22 कैरेट 1,18,680 है. चांदी 1,52,390 रुपये प्रति किलो है. चेन्नई में में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,910 रुपये और 22 कैरेट 1,18,830 रुपये है. चांदी 1,52,590 रुपये प्रति किलो है.
24 और 22 कैरेट में अंतर?
अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो 24 कैरेट और 22 कैरेट का अंतर समझना भी जरूरी है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. इसमें लगभग 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर सोने के सिक्के और बार खरीदने में किया जाता है. वहीं, 22 कैरेट सोने में दूसरे धातुओं की थोड़ी मात्रा मिलाई जाती है, जिससे ये ज्यादा मजबूत बनता है. यही वजह है कि ज्यादातर सोने के गहने 22 कैरेट में बनाए जाते हैं.
चांदी में तेजी की वजह?
सोने की तरह चांदी की कीमतें भी कई चीजों से प्रभावित होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग, डॉलर की कीमत, औद्योगिक इस्तेमाल और निवेशकों की खरीदारी चांदी के भाव को ऊपर-नीचे कर सकती है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर इंडस्ट्री में चांदी की मांग भी इसकी कीमतों को प्रभावित करती है. वहीं, अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ बाजार भाव देखकर दुकान पर न पहुंचें. जूलरी खरीदते हुए मेकिंग चार्ज, जीएसटी और हॉलमार्किंग जैसी बातों का भी ध्यान रखें. अलग-अलग जूलर्स के यहां कीमतों और मेकिंग चार्ज में अंतर हो सकता है.
Stock Market की रफ्तार पर ब्रेक! Sensex-Nifty धड़ाम, इन तीन वजहों ने बिगाड़ा बाज़ार का काम
