Home Latest News & Updates उज्जैन में पूरी रात भीड़ ने मचाया बवाल, पुलिस पर की पत्थरबाजी, सहमति के बाद तोड़ी जा रही शाही मस्जिद

उज्जैन में पूरी रात भीड़ ने मचाया बवाल, पुलिस पर की पत्थरबाजी, सहमति के बाद तोड़ी जा रही शाही मस्जिद

by Neha Singh 28 September 2026, 10:47 AM IST
28 September 2026, 10:47 AM IST
Ujjain Shahi Masjid

Ujjain Shahi Masjid: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत, उज्जैन के कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ी करने का काम तेजी से चल रहा है. इस लगभग 900 मीटर लंबे रास्ते में आ रहे धार्मिक स्थलों को भी हटाया जा रहा है. पहले खड़े हनुमान मंदिर को हटाया गया और अब शाही मस्जिद को तोड़ा जा रहा है. बीती पूरी रात शाही मस्जिद को तोड़ने का विरोध करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम समाज की भीड़ इकट्ठा हो गई. रातभर पर पुलिस और भीड़ में तनाव की स्थिति बनी रही.

तोड़ा जा रही मस्जिद

सुबह लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी और अब मस्जिद का 11 फीट का हिस्सा तोड़ा जा रहा है. तनाव शांत होने के बाद मस्जिद के 11 फीट के हिस्से को हटाने का काम शुरू हो गया है. नगर निगम की टीम ने समझौते के मुताबिक अतिरिक्त हिस्से को गिराने का काम कर रही है. शाम तक काम पूरा होने की संभावना है. एक तरफ मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट आज मस्जिद कमेटी की अपील पर सुनवाई करने वाला है. विवाद बढ़ने के बाद मुस्लिम पक्ष ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट की डबल बेंच में अपील की थी.

पुलिस पर पत्थरबाजी

मुस्लिम समुदाय के लोग शनिवार रात को शाही मस्जिद कॉम्प्लेक्स और आस-पास की सड़कों पर इकट्ठा होने लगे और नारे लगाने लगे. विरोध रविवार रात तक जारी रहा. तनाव की स्थिति को देखते हुए, कंठाल-गोपाल मंदिर रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई, जिससे लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई. रविवार की रात जब प्रशासन JCB और भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचा, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले छोड़े. JCB और पोकलेन मशीनों के साथ लगभग 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया.

समझौता हुआ

हालात को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों, मुस्लिम समुदाय के सीनियर सदस्यों और शहर काजी के बीच लंबी मीटिंग हुई. समझौते के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय अपनी धार्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए मस्जिद के प्रभावित 11 फुट हिस्से को खुद हटा देगा.इसके बाद सुबह जाकर प्रदर्शन खत्म हो गया और लोग लौट गए.

घर से शुरू जनहित का संकल्प, सड़क चौड़ीकरण के लिए CM मोहन यादव ने अपने पैतृक घर पर चलाई कुदाली

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?