Home Latest News & Updates बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी महिला, रेस्टोरेंट अग्निकांड में 21 की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी महिला, रेस्टोरेंट अग्निकांड में 21 की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

by Neha Singh 3 June 2026, 2:14 PM IST (Updated 3 June 2026, 2:55 PM IST)
3 June 2026, 2:14 PM IST (Updated 3 June 2026, 2:55 PM IST)
Malviya Nagar Fire

Malviya Nagar Fire: साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से ज्यादातर विदेशी नागरिक थे. हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.आग बुधवार सुबह भीड़भाड़ वाले हौज रानी इलाके में फ्लोरिश स्टे बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में लगी. आग लगने की तस्वीरें बेहद भयानक हैं. पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है और आग लगने के कारण की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आसमान में काला धूंआ छाया हुआ है और अफरा-तफरी मची हुई है. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताया है. पीएम ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.  गलियां पतली होने के कारण दमकल गाड़ियों को वहां पहुंचने में समय लगा. तब तक स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे.

अधिकारियों ने बताया कि आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया. मरने वालों में कई विदेशी नागरिक थे, अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायल लोगों की हालत अभी भी गंभीर है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और जांच चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई है. इस हादसे ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है. 21 लोगों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

तीसरी मंजिल से कूदी महिला

चश्मदीदों ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई. जैसे ही बिल्डिंग में आग और घना धुआं फैलने लगा, कई लोगों को खिड़कियों के शीशे तोड़ते और मदद के लिए पुकारते देखा गया. एक चश्मदीद ने कहा, “एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई, वहां के लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए नीचे जमीन पर गद्दे बिछा दिए.” चश्मदीदों ने कहा कि महिला बच्चे के साथ एक गद्दे पर गिर गई और उसे कुछ चोटें आई. उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल भेजा गया.

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और हर मरने वाले के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की. पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहे हैं.”

पटना में ‘खान सर’ कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और पथराव, गार्ड घायल, सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?