Khan Sir Coaching Center: पुलिस ने बुधवार को बताया कि पटना में ‘खान सर’ के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में कथित तौर पर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई. खान सर ने यह भी दावा किया कि इंस्टीट्यूट में फायरिंग हुई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और बात में खान सर ने फायरिंग वाला अपना बयान बदल दिया. यह घटना मंगलवार रात कदमकुआं पुलिस स्टेशन इलाके में खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
दूसरे कोचिंग के लोगों ने की तोड़फोड़
सिटी SP ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया, “हमें मंगलवार रात करीब 10.10 बजे कदमकुआं पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट में पत्थरबाजी और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली. पुलिस की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई है.” शुरुआती जांच और CCTV फुटेज की जांच से पता चला है कि पटना में एक और कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़े करीब 15 से 20 लोग कथित तौर पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में शामिल थे. पुलिसकर्मियों को कोचिंग के बाहर तैनात किया गया है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
बंद रहेगा कोचिंग सेंटर
पुलिस ने कहा कि मारपीट हुई थी, लेकिन मौजूद CCTV फुटेज के आधार पर फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी. पुलिस ने कहा कि इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है, और कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. तोड़फोड़ के बाद स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए हैं. वे कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हो गए हैं. माहौल खराब होने की वजह से खान सर का कोचिंग इंस्टीट्यूट बुधवार (3 जून) को बंद रहेगा और अगले कुछ दिन भी कोचिंग सेंटर बंद रह सकता है.
गार्ड घायल
घटना के बाद रिपोर्टर्स से बात करते हुए खान ने कहा, “पास की एक कोचिंग के कुछ एंटी-सोशल लोगों ने बहुत नुकसान किया, हमारे गार्ड को बुरी तरह पीटा और गोलियां भी चलाईं. उनका सबसे बड़ा गुस्सा यह है कि कोई इतने कम खर्च में स्टूडेंट्स को कैसे पढ़ा सकता है और फिर भी हर साल हजारों रिजल्ट दे सकता है.” वह हाल ही में जारी बिहार पुलिस रिक्रूटमेंट एग्जाम के रिजल्ट का जिक्र कर रहे थे. हालांकि बाद में वे गोलियां चलने वाले बयान से मुकर गए. घायल गार्ड का अस्पताल में इलाज में चल रहा है.
जैसलमेर में कुदरत का कहर: तूफान में रिसॉर्ट की दीवार गिरी, प्रसिद्ध लोक कलाकार की मौत, तीन गंभीर
News Source: PTI
