Home राज्य गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में केंद्र के खिलाफ दिखाया गया आपत्तिजनक कंटेंट

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में केंद्र के खिलाफ दिखाया गया आपत्तिजनक कंटेंट

by Rashmi Rani 27 January 2024, 12:35 PM IST (Updated 4 August 2025, 5:03 PM IST)
27 January 2024, 12:35 PM IST (Updated 4 August 2025, 5:03 PM IST)
Kerala High Court

27 Jan 2024

हाईकोर्ट ने दो अधिकारियों को कर दिया बर्खास्त

केरल हाईकोर्ट ने दो अफसरों को निलंबित कर दिया है। अफसरों पर आरोप है कि गणतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया था। हालांकि घटना को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने जांच के आदेश दिए हैं। निलंबित दोनों अधिकारियों में से एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार और दूसरा कोर्ट कीपर है। साथ ही दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दोनों निलंबित अधिकारियों को सभी सरकारी सुविधाएं, जिनमें उनका आई कार्ड भी शामिल हैं, सभी को लौटाने का निर्देश दिया गया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने रजिस्ट्रार विजिलेंस को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, केरल हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में गणतंत्र दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसी कार्यक्रम में आरोपी अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया था। जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?