Home राज्य पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई पर सियासत तेज़

पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई पर सियासत तेज़

by Farha Siddiqui 13 January 2024, 6:01 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:54 PM IST)
13 January 2024, 6:01 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:54 PM IST)
anurag thakur on mamta banarji

13 January 2024

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, अगर कार्रवाई की जाती है, तो ईडी की टीम पर भी पथराव होता है। उन्होने सवाल किया कि पश्चिम बंगाल की सरकार भ्रष्टाचारियों को क्यों बचाती है?

पश्चिम बंगाल में साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद, बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री ने सीएम पर जमकर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि, आखिरकार बंगाल में ये माहौल क्यों है? उन्होंने सीएम बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया, और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में साधुओं के साथ मारपीट की एक घटना सामने आई हैं। जिसमें 3 साधुओं की बेरहमी से पिटाई की गई। ये लोग यूपी से पश्चिम बंगाल के तीर्थ गंगासागर मेले में जा रहे थे। तभी भीड़ ने किडनैपर समझकर इन लोगों के साथ मारपीट की। पुरुलिया पुलिस के मुताबिक, भाषा को लेकर साधुओं और कुछ लड़कियों के बीच गलतफहमी हो गई थी, इसके बाद लड़कियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिससे वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होनें साधुओं के साथ मारपीट की। इस पूरे मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?