Home Latest News & Updates CM भजनलाल ने किए श्रीनाथजी के दर्शन-पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

CM भजनलाल ने किए श्रीनाथजी के दर्शन-पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

by Sanjay Kumar Srivastava 13 March 2025, 4:54 PM IST (Updated 13 March 2025, 5:33 PM IST)
13 March 2025, 4:54 PM IST (Updated 13 March 2025, 5:33 PM IST)
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को होली के पावन अवसर पर डीग स्थित पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे और श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन-पूजन किए.

Deeg/Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को होली के पावन अवसर पर डीग स्थित पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे और श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन-पूजन किए. श्री शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान श्री शर्मा ने पूंछरी का लौठा में मुकुट मुखारबिंद पर श्रीगिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया.

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली. चंग की थाप पर सभी दर्शनार्थी उमंग और उत्साह से भर उठे तथा हर्षोल्लास से इस त्यौहार को मनाया. इस अवसर पर साधु-संतों ने श्री शर्मा का साफा बांधकर स्वागत किया. होली महोत्सव में श्रीनाथ जी मंदिर कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य सहित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गईं. जिसको देखकर हर कोई श्री कृष्ण की भक्ति में झूमता नजर आया.

इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, संभागीय आयुक्त भरतपुर डॉ अमित यादव, भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक डीग राजेश मीणा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ेंः बारिश कर सकती है होली का मजा किरकिरा, फिर सताएगी ठंडी हवा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

  • जयपुर से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?