Home Latest News & Updates ठंडे समोसे ने गरमा दिया विवाद! गर्म मांगने पर ग्राहक से मारपीट, दुकानदार समेत 5 पर केस दर्ज

ठंडे समोसे ने गरमा दिया विवाद! गर्म मांगने पर ग्राहक से मारपीट, दुकानदार समेत 5 पर केस दर्ज

by Sachin Kumar 20 August 2026, 6:05 PM IST
20 August 2026, 6:05 PM IST
Dispute over samosas Varanasi

Samosa Controversy: वाराणसी के जालूपुरा बाजार में एक दुकान पर ठंडा समोसे के बजाय गर्म समोसे मांगने पर विवाद हो गया. इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच में मारपीट भी शुरू हो गई. अब एक ग्राहक की शिकायत पर दुकानदार समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. चौबेपुर पुलिस स्टेशन ने अदालत के आदेश पर पिछले शुक्रवार को यह मामला दर्ज किया. बता दें कि शिकायतकर्ता ने पांच महीने पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

शिकायतकर्ता खुद ही हैं वकील

समोसे कांड में शिकायतकर्ता खुद वकील शिव शंकर सिंह हैं. उन्होंने कहा कि मैं फरवरी में किसी खास काम से चंदौली गया था और लौटते समय जालूपुरा बाजारा की दुकान पर रुका. मैंने गुप्तेश्वर सिंह की दुकान से दो समोसे और बर्फी के दो टुकड़े मंगवाए. समोसे मिलने के बाद शिव शंकर सिंह ने शिकायत की कि वे ठंडे और दुकान के कर्मचारियों से उन्हें गर्म करने को कहा. उन्होंने बताया कि इसे लेकर उनकी और कर्मचारियों के बीच बहस हो गई. इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से दुकान के मालिक को बुलाने को कहा. जब गुप्तेश्वर सिंह वहां पर पहुंचे तो गर्म समोसे की मांग को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई.

मुश्किल में पप्पू यादव: राम मंदिर चंदा विवाद नाटक पर प्रयागराज कोर्ट का कड़ा रुख, 11 अगस्त को किया तलब

कोर्ट का खटखटाना पड़ा दरवाजा

गुप्तेश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि दुकानदार ने उनसे कहा कि क्या आप कलेक्टर हैं कि आपको गर्म समोस दिए जाएं? उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदार और उसके साथ मौजूद लोगों ने फिर उनके साथ मारपीट की. सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस और बाद में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से भी संपर्क किया. इसके बाद भी उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिली और यही वजह रही कि मुझे कोर्ट का रुख करना पड़ा.

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला बीएनएस की धाराओं 9(2), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 35 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है.

‘हमें उकसाने की कोशिश न करे…’ सावरकर विवाद पर BJP ने मुस्लिम लीग को चेताया; कही ये बात

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?