Home Latest News & Updates ‘हमें उकसाने की कोशिश न करे…’ सावरकर विवाद पर BJP ने मुस्लिम लीग को चेताया; कही ये बात

‘हमें उकसाने की कोशिश न करे…’ सावरकर विवाद पर BJP ने मुस्लिम लीग को चेताया; कही ये बात

by Sachin Kumar 10 August 2026, 3:32 PM IST (Updated 10 August 2026, 3:34 PM IST)
10 August 2026, 3:32 PM IST (Updated 10 August 2026, 3:34 PM IST)
Don't provoke BJP tells Muslim League Savarkar row

Savarkar Controversy: वीडी सावरकर को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. सावरकर से जुड़े एक सवाल के जवाब को लेकर केरल में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने सोमवार को मुस्लिम लीग को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें उकसाने की कोशिश न करें. केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार की सहयोगी पार्टी मुस्लिम लीग किसी खास नैरेटिव को गढ़ने की कोशिश करती है तो हम चुप नहीं बैठेंगे. केरल में शिक्षा विभाग मुस्लिम लीग (IUML) के पास है और बीजेपी का आरोप है कि वह अब राज्य में नैरेटिव गढ़ने का काम कर रही है.

राजनीतिक पार्टियों की सुविधा के अनुसार नहीं होगा

बीजेपी ने कहा कि सावरकर भारत की आजादी की लड़ाई में अहम हिस्सा थे. ऐसे में उनसे जुड़े सवाल पर सरकार को दखल नहीं देना चाहिए. इसके अलावा राज्य में ‘वंदे मातरम’ का पूरा वर्जन नहीं गाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का फैसला तब किया गया था जब कांग्रेस पार्टी की सरकार में सत्ता में थी. उन्होंने पूछा कि आज कांग्रेस के लोग पता नहीं ऐसा क्यों कर रहे हैं कि वह वंदे मातरम् को पूरा नहीं गाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ऐसे मामले नहीं हैं जिनका फैसला राजनीतिक पार्टियों की सुविधा के अनुसार किया जाए.

चंद्रशेखर ने कहा कि हम भारतीय नागरिक हैं. हम राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पूरा गाएंगे. इस पर हमें गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को इस पर आपत्ति है तो, वह उनके नेताओं को इटली के राष्ट्रगान की कॉपी भेज सकते हैं. आपको बताते चलें कि चंद्रशेखर ने इटली के राष्ट्रगान का जिक्र इसलिए किया है, क्योंकि सोनिया गांधी इटली की रहने वाली हैं.

दिल्ली की सियासी हलचल से गरमाया अहमदाबादः कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोरदार टकराव

स्कूल के एक क्विज से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, केरल के एक सरकारी स्कूल में एक क्विज आयोजित किया गया. इस क्विज में हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को अंग्रेजी शासन के दौरान सबसे अधिक सजा पाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे. इस मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता और केरल सरकार में शिक्षा मंत्री एन शम्सुद्दीन ने कहा कि अगर अन्य शिक्षक भी इस विवादित क्विज के आयोजन या संचालन में शामिल पाए गए तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसी मामले पर चंद्रशेखर ने कहा कि मुस्लिम लीग को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए. अगर राज्य में ऐसा होगा तो बीजेपी बिल्कुल भी चुप नहीं बैठेगी.

आजादी की लड़ाई में अहम हिस्सा रहे

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वीर सावकर भारत की आजादी की लड़ाई का एक अहम हिस्सा थे. अगर आप उन्हें पसंद नहीं करते हैं तो ये आपकी मर्जी है. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने इतिहास में सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक और सरदार पटेल जैसे आजादी के सेनानियों को नजरअंदाज किया. उन्होंने कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में लापता हुए मछुआरों के परिवार से मिलने में देरी करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल मुस्लिम लीग के मंत्रियों की भी आलोचना की.

महिला आरक्षण पर कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बहस: राहुल गांधी बोले-बिना शर्त लागू करो बिल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?