Home Latest News & Updates प्रयागराज में पानी से भरे गड्ढे में चार बच्चे डूबे, शव बरामद, गांव में पसरा मातम, नहीं जले घरों में चूल्हे

प्रयागराज में पानी से भरे गड्ढे में चार बच्चे डूबे, शव बरामद, गांव में पसरा मातम, नहीं जले घरों में चूल्हे

by Sanjay Kumar Srivastava 9 July 2025, 3:38 PM IST (Updated 9 July 2025, 3:52 PM IST)
9 July 2025, 3:38 PM IST (Updated 9 July 2025, 3:52 PM IST)
Prayagraj accident

मंगलवार को ये बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, लेकिन जब शाम को घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

PRAYAGRAJ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक गांव में बुधवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में चार बच्चों के शव मिलने से गांव में मातम पसर गया. घरों में चूल्हे तक नहीं जले. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. पुलिस ने बताया कि घटना यमुना नगर की मेजा तहसील के बेदौली गांव की है. बच्चों की पहचान वैष्णवी (3), हुनर (5), कान्हा (5) और खेसारी (5) के रूप में की गई है. मेजा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एसपी उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को ये बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, लेकिन जब शाम को घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन मंगलवार देर रात तक बच्चों का कुछ पता नहीं चला. सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि अगले दिन बुधवार की सुबह जब फिर से बच्चों की तलाश हुई तो घर के पास एक खेत में बने गड्ढे में चारों के शव बरामद हुए. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों की मौत डूबने के कारण हुई. खेत से मिट्टी निकालने की वजह से यहां गहरा गड्ढा बन गया था. सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया है. सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं. योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त की है.

मुरादाबाद में तालाब में डूबीं तीन लड़कियां

Moradabad (UP): जिले के धिरिया दान गांव में तीन नाबालिग लड़कियां एक तालाब में डूब गईं. घटना मंगलवार शाम को हुई जब चार लड़कियां अपने मवेशियों के लिए घास लेने पास के जंगल में गई थीं और तालाब में उतर गईं. नहाते समय उनमें से तीन गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. हालांकि लड़कियों में से एक ने तैरकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे की तलाश के बाद तीनों लड़कियों के शव तालाब से बरामद किए गए. मृतकों की पहचान उज्मा (10), निकहत (8) और प्रियांशी (8) के रूप में हुई है. उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?