Home Latest News & Updates ‘ज्वैलर पहले हुआ लापता, फिर राप्ती नदी में मिला शव…’ पुलिस ने ऐसे निकाला सुराग

‘ज्वैलर पहले हुआ लापता, फिर राप्ती नदी में मिला शव…’ पुलिस ने ऐसे निकाला सुराग

by Sachin Kumar 24 July 2026, 5:30 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:13 PM IST)
24 July 2026, 5:30 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:13 PM IST)
Gorakhpur Two teenagers killing jeweller

Gorakhpur News : गोरखपुर में उधार लिए गए पैसे पर विवाद के बाद एक ज्वैलर्स की हत्या कर दी गई. आरोपियों ने ज्वेलर्स रामलाल वर्मा (70) की छह बार चाकू गोदकर हत्या कर दी. इसके कारण उनकी श्वास नली तक कट गई. इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ज्वैलर्स की कथित हत्या के मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है और इन दो में से एक 19 साल का स्टूडेंट भी शामिल है. उन्होंने आगे कहा कि ज्वैलर का शव राप्ती नदी से मिला था और हमें शक है कि यह पूरा विवाद लोन नहीं चुकाने से शुरू हुआ था.

राप्ती नदी में ज्वैलर का शव

बांसगांव के धस्का भटास गांव के रहने वाले ज्वैलरी रामलाल वर्मा बुधवार को लापता हो गए थे. इसके बाद ग्रामीणों को राप्ती नदीं में उनका शव तैरता हुआ मिला और फिर लोगों ने तत्काल प्रभाव से पुलिस को इसकी सूचना दे दी. वहीं, मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया. फिर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश पुरी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रिंस (19) वर्मा को जानता था और उसने मोटरसाइकिल खरीदने के लिए उनसे कथित तौर पर 1 लाख रुपये उधार लिए थे. बताया जा रहा है कि प्रिंस अक्सर बुजुर्ग व्यापारी को दुकान में आने-जाने में मदद करता था और उसने पूरे परिवार का भरोसा जीत लिया था.

‘बार-बार खैनी क्यों मांगते हो…’ बस इतनी बात पर SP बंगले के बाहर सुरक्षाकर्मी को गोलियों से उड़ाया

धारदार हथियार से किया हमला

पुलिस ने बताया कि प्रिंस ने कथित तौर पर बुधवार को रामलाल वर्मा को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और कनाइल-कासिहार तटबंध के पास एक मंदिर की ओर ले गया. उन्होंने बताया कि उसके साथ उसका चचेरा भाई अंशु (18) और अन्य साथी भी शामिल थे. पुलिस का आरोप है कि रामलाल पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी गर्दन पर कई चोटें आईं. इसके बाद उनके शव का घसीटकर राप्ती नदी में फेंक दिया गया.

गुनाह कबूल कर लिया

हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों ने कथित तौर पर अपना गुनाह कबूल कर लिया और कहा कि वे वर्मा द्वारा बार-बार लोन चुकाने की मांग से परेशान थे. अधिकारी ने कहा कि ज्वेलरी के गायब होने की भी जांच कर रही है और दो अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है. इसमें दिव्यांश पांडे भी शामिल है और माना जा रहा है कि उसी ने हत्या की योजना बनाई थी.

हत्या या आत्महत्या? जिस जेल में भाई और चाचा हैं बंद, उसी में तौलिए के फंदे से लटका मिला कैदी! सुरक्षा पर सवाल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?