Home Latest News & Updates लोन रिकवरी एजेंट को बुलाकर मारा चाकू, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में पकड़ा; ये था पूरा मामला

लोन रिकवरी एजेंट को बुलाकर मारा चाकू, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में पकड़ा; ये था पूरा मामला

by Sachin Kumar 30 July 2026, 2:37 PM IST (Updated 30 July 2026, 2:38 PM IST)
30 July 2026, 2:37 PM IST (Updated 30 July 2026, 2:38 PM IST)
loan recovery agent attacked knife UP Mau

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मऊ में महिंद्रा फाइनेंस के लोन रिकवरी एजेंट पर चाकू से हमला कर दिया गया. घायल एजेंट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, घटना 29 जुलाई 2026 को हुई. लोन रिकवरी एजेंट विनोद तिवारी ट्रैक्टर की बकाया किस्त लेने के लिए आरोपी के बुलाने पर भीटी स्थित सरकारी ट्यूबवेल पहुंचे थे, जहां उन पर चाकू से हमला कर दिया गया.

चाकू मारकर मौके से भागा आरोपी

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित विनोद कुमार तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी आशीष यादव ने मीटिंग के दौरान विनोद पर हमला किया और फिर मौके से भाग निकला. सिटी सर्कल ऑफिसर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि विनोद लोन का बकाया वसलूने के लिए गया था. इस दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया. CO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

‘क्या तुम मुस्लिम हो…’, US में भारतीय नागरिक पर धर्म पूछकर हमला, 15 बार चाकू से गोदा

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस

वहीं, घटना के संबंध में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा संख्या 226/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने यह भी बताया कि चाकू मारने के दौरान उसके हाथ में चोट लग गई थी और इसके कारण उसके कपड़ों पर खून के धब्बे लग गए. साथ ही खून से सने कपड़े जब्त कर पुलिस ने सील कर दिए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पीलीभीत में छात्रा को मारा था चाकू

बता दें कि इससे पहले 14 जुलाई, 2026 को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा की उसके ही सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पूरे कालेज में सनसनी फैल गई. मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात मेडिकल कॉलेज के CT स्कैन रूम में हुई. बरेली की रहने वाली छात्रा CT स्कैन रूम में थी, तभी उसका एक सहपाठी वहां पहुंचा. दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद छात्र ने अपने बैग से चाकू निकाला और छात्रा पर कई बार हमला किया. हमले से बचने के लिए छात्रा वहां से भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और कई वार किए. बीच-बचाव करने के दौरान एक नर्स भी घायल हो गईं.

एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?