Home Latest News & Updates लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा : गो स्मार्ट कार्ड से NCMC कार्ड बदलने की अवधि 16 अक्टूबर तक बढ़ी

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा : गो स्मार्ट कार्ड से NCMC कार्ड बदलने की अवधि 16 अक्टूबर तक बढ़ी

by Rajeev Ojha 11 October 2026, 6:33 PM IST (Updated 11 October 2026, 6:34 PM IST)
11 October 2026, 6:33 PM IST (Updated 11 October 2026, 6:34 PM IST)
लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा : गो स्मार्ट कार्ड से NCMC कार्ड बदलने की अवधि बढ़ी, अब 16 अक्टूबर तक मिली सुविधा

Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. ने गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) में बदलने की सुविधा की अवधि बढ़ा दी है. पहले यह सुविधा 9 अक्टूबर तक उपलब्ध थी. अब यात्री अपने गो स्मार्ट कार्ड को 16 अक्टूबर तक NCMC कार्ड में बदलवा सकेंगे. इस सुविधा के तहत अब तक 57 हजार से ज्यादा यात्री लखनऊ मेट्रो के मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड को NCMC कार्ड से बदल चुके हैं. बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के NCMC कार्ड में बदलवाने की अवधि बढ़ाए जाने से यात्रियों को अपना कार्ड बदलवाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.

गो स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए प्रक्रिया

यात्रियों को अपने पुराने गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध पूरी शेष राशि पहले उपयोग करनी होगी. इसके बाद यात्री को मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पुराने गो स्मार्ट कार्ड का सत्यापन कराना होगा. सत्यापन के बाद यात्री को Surrender Receipt प्रदान की जाएगी. इसके पश्चात यात्री को अपना पुराना गो स्मार्ट कार्ड और Surrender Receipt स्टेशन पर स्थित Airtel Payments Bank Kiosk पर जमा करना होगा. मोबाइल OTP सत्यापन के बाद यात्री को नया NCMC कार्ड निःशुल्क जारी किया जाएगा.

NCMC कार्ड से देशभर में आसान सफर

NCMC एक इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है, जिसका उपयोग NCMC स्वीकार करने वाली देश की अन्य मेट्रो, बसों, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भी किया जा सकता है. यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने 21 जुलाई 2026 को लखनऊ मेट्रो में NCMC सुविधा का शुभारंभ किया था.

NCMC कार्ड के फायदे

  • यात्रा के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं.
  • 23 बैंकों या अन्य मेट्रो द्वारा जारी एनसीएमसी पर अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं.
  • एनसीएमसी स्वीकार करने वाली देशभर की मेट्रो, बसों, पार्किंग, रीटेल सेवाओं में भी कर सकेंगे प्रयोग.
  • लखनऊ मेट्रो में हर यात्रा पर 10% की छूट.

NCMC कार्ड की उपलब्धता

  • सभी स्टेशनों के एयरटेल पेमेंट्स बैंक काउंटर/कियोस्क पर उपलब्ध.
  • कार्ड जारी करने का शुल्क: 100 रुपए (रिफंडेबल नहीं).
  • मोबाइल फोन पर OTP से कार्ड हो सकेगा जारी.
  • विभिन्न बैंकों द्वारा भी NCMC कार्ड जारी होता है.

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कियोस्क पर करें संपर्क

  • नया कार्ड जारी करने का शुल्क मात्र ₹100 (रिफंडेबल नहीं).
  • हर यात्रा पर 10% की छूट.
  • आसान रिचार्ज – NCMC कियोस्क, टिकट वेंडिंग मशीन (TVM), लखनऊ मेट्रो ऐप और एयरटेल ऐप पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड तथा UPI के माध्यम से आसानी से रिचार्ज करें.
  • कोई KYC नहीं – OTP द्वारा तुरंत कार्ड प्राप्त करें.

लखनऊवासियों का सफर होगा और आसान

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के माध्यम से हम लखनऊवासियों के दैनिक आवागमन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं. हमारा उद्देश्य कई अलग-अलग कार्डों की जगह एक ऐसे इंटरऑपरेबल कार्ड की सुविधा प्रदान करना है, जो विभिन्न परिवहन सेवाओं की जरूरतों को पूरा कर सके. इसी क्रम में मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारकों को अपने कार्ड को NCMC में पूरी तरह निःशुल्क बदलने के लिए एक और अवसर दिया जा रहा है. मैं सभी गो स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अधिक स्मार्ट एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर इस बदलाव में हमारे साथ जुड़ें.

‘अयोध्या त्रेता युग का स्मरण करा रही’, अखिलेश की चुनौती पर CM योगी बोले- रामनगरी हमारी आस्था की स्थली

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?